इंदौर पुलिस के दो जवानों की ड्रग्स तस्कर के साथ गलबहियां करते हुए फोटो, लाइन अटैच
इंदौर पुलिस अजब है, सच में गजब है। कभी पिट रही है, कभी किसी को बेवजह पीट रही है और गुंडों, तस्करों के साथ याराना हो रहा है। यह याराना वाला कांड तो पहले से ही हुआ था, लेकिन इसे दबा दिया गया क्योंकि खाकी के मान की बात थी। लेकिन कब तक दबता, फोटो बाहर आ गया और फोटो आने के बाद उच्च अधिकारियों को सख्ती दिखानी ही थी, तो दो पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया।
यह है मामला
इन्हें किया गया लाइन अटैच
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजयनगर थाने के दोनों सिपाही कुलदीप और नीलेश मल्होत्रा को लाइन अटैच किया गया है। दोनों का कुख्यात तस्कर आमिर गौरी से कनेक्शन है।
खबर यह भी...
इन्हें किया गया लाइन अटैच
एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि विजयनगर थाने के दोनों सिपाही कुलदीप और नीलेश मल्होत्रा को लाइन अटैच किया गया है। दोनों का कुख्यात तस्कर आमिर गौरी से कनेक्शन हैं।
खबर यह भी...
वीडियो तक हैं दोनों के
आमिर के मोबाइल में कुलदीप और नीलेश मल्होत्रा के फोटो भर नहीं है, बल्कि बताया जाता है कि दोनों के साथ दोस्ती, याराने के कई वीडियो भी हैं। लेकिन पहले मामले को दबाते रहे, लेकिन जब फोटो शनिवार को वायरल हो गया तो पुलिस अधिकारी जागे और कार्रवाई की। दोनों ही सिपाही की छवि ठीक नहीं है। पहले भी इन्हें हटाकर तिलक नगर थाने में तैनात किया गया था। वहां एक महिला कि पिटाई के आरोप में घिरे, और कुलदीप को जेल भी भेजा गया। बाद में फिर सांठगांठ कर विजयनगर थाने पर आ गए।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक