इंदौर पुलिस का एक्शन, दुष्कर्म के आरोप में हेड कांस्टेबल अंचल तिवारी गिरफ्तार
समझें क्या है पूरा मामला
- इंदौर पुलिस के हेड कांस्टेबल अंचल तिवारी गिरफ्तार हुए।
- महिला ने दुष्कर्म और धमकी देने का आरोप लगाया।
- आरोपी ने CM हेल्पलाइन जांच के बहाने संपर्क बढ़ाया।
- पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत की।
- कार्रवाई के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया।
उसी थाने की हवालात में गुजरी रात
इंदौर में खाकी को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चंदन नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अंचल तिवारी को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोपी पुलिसकर्मी ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायत जांच के बहाने एक 43 वर्षीय महिला से पहचान बढ़ाई थी। इसके बाद अश्लील photo बनाकर और परिवार को जान से मारने की धमकी देकर महिला का लगातार शोषण किया।
पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से शिकायत
पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर सीधे पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह से शिकायत की, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कांस्टेबल की वर्दी उतरवाकर उसे गिरफ्तार किया गया। खास बात यह रही कि जिस थाने में अंचल तिवारी पदस्थ था, शनिवार की रात उसे उसी थाने की हवालात में गुजारनी पड़ी।
क्या है पूरा मामला
मामला इंदौर चंदन नगर थाना क्षेत्र के सिरपुर इलाके का है। यहां रहने वाली 43 वर्षीय महिला ने एक मामले में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी। थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल अंचल तिवारी जांच के बहाने महिला के घर पहुंचा और मेलजोल बढ़ा लिया।
उसने महिला को भरोसा दिलाया कि वह उसे अपनी बेटी जैसा मानता है। आरोप है कि 25 दिसंबर 2024 को अंचल तिवारी पति की अनुपस्थिति में शराब के नशे में महिला के घर पहुंच गया और अकेली पाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने महिला के अश्लील फोटो और वीडियो भी बना लिए।
अंचल तिवारी ने बनाई वीडियो
इसके बाद आरोपी अंचल तिवारी ने वीडियो वायरल करने और परिवार को नुकसान पहुंचाने की धमकी देकर महिला का शोषण किया। महिला ने आरोपी की पत्नी से शिकायत की, लेकिन मदद नहीं मिली।
इसके बाद उसने पति को पूरी जानकारी दी और पुलिस कमिश्नर संतोष कुमार सिंह के पास पहुंची। मामला सामने आने पर डीसीपी सुनील मेहता ने कार्रवाई की।
अंचल तिवारी को लाइन अटैच कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, आरोपी का पिछला रिकॉर्ड भी विवादित रहा है और पहले भी शिकायतें मिल चुकी हैं।
ये भी पढ़ें...
इंदौर में छात्र आंदोलन से डरती क्यों है पुलिस, NEYU नेताओं की गिरफ्तारी से उठा सवाल
इंदौर पुलिस ने आरोपियों को पट्टे लगाकर जुलूस निकाला, जेल के बाहर पट्टे उतारे
बिना कनेक्शन के मिलेगा गैस सिलेंडर, इंदौर में सुविधा शुरू, भोपाल में 15 अगस्त से