इंदौर पुलिस को अब आईआईएम सिखाएगा आमजन से बात करने का तरीका
INDORE. खाकी पर उनके व्यवहार और कार्यशैली के चलते लगातार आरोप लगते रहे हैं। फरियादी भी उच्च स्तर पर इसे लेकर शिकायत करते हैं। इसे देखते हुए अब तय किया गया है कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट यानी आईआईएम इंदौर से उन्हें प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। पुलिस अधिकारियों, कर्मियों को सॉफ्ट स्किल, कम्युनिकेशन, तनाव प्रबंधन और आमजन से व्यवहार का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बाणगंगा थाने से की जाएगी शुरूआत
आईआईएम के प्रोफेसर पुलिस अधिकारी, कर्मियों से मिलकर उन्हें यह सिखाएंगे। कार्यशाला की शुरूआत बाणगंगा थाने से की जाएगी। इसमें प्रोफेसर उनसे बात करके बताएंगे कि किस तरह से बेहतर तरीके से संवाद किया जा सकता है। इसके पहले भी पुलिस अधिकारी अपनी छवि सुधारने के लिए कई अभियान चला चुकी है। लेकिन मैदान तक इसका खास असर नहीं हुआ है। खासकर थानों को लेकर लगातार शिकायतें की जाती रही है।
तनाव की स्थिति में कैसे बरतें संयम
कई बार आता है कि चौराहों पर तनावपूर्ण स्थिति होने पर जनता और इंदौर पुलिस के बीच में विवाद हो गया। हर जगह मोबाइल कैमरा होने से वीडियो वायरल होते हैं, इससे छवि खराब होती है। ऐसे में तनाव की स्थिति में किस तरह से खुद को संयमित रखें यह अहम हो जाता है। इसके लिए भी आईआईएम प्रोफेसर बात करेंगे।
ये खबरें भी पढ़ें...
इंदौर के CARE CHL अस्पताल को बंद करने का नोटिस, निर्माण काम से मरीज थे परेशान
IIM Indore : आईआईएम इंदौर के 788 डिग्री धारकों में 12 टॉपर्स, इस बार लड़कों ने मारी बाजी
MP में बढ़ा शुगर और मोटापे का ग्राफ, हर 10 में से 4 बच्चे कुपोषित
मौत की वजह बनी दर्द से राहत देने वाली मशीन, इलेक्ट्रिक थेरेपी बेड में आग