इंदौर हादसे के शिकार पुगलिया परिवार के बेटे ने कहा, ईवी कार चार्जिंग कनेक्टेड नहीं था, बिजली पोल में ब्लास्ट हुआ

Sanjay Gupta | Mar 19, 2026, 16:41 IST
Photograph: (thesootr)
INDORE. इंदौर में बंगाली चौराहे पर बृजेश्वरी कॉलोनी में पुगलिया परिवार में हुए हादसे में नया मोड़ आ गया है। अभी तक ईवी कार चार्जिंग में ब्लास्ट को जिम्मेदार माना जा रहा था। अब बेटे ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली पोल में ब्लास्ट हुआ था।

इंदौर में मनोज पुगलिया के घर में हुए हादसे में पुगलिया परिवार के दो और उनके रिश्तेदार सेठिया परिवार के 6 सदस्यों की मौत हुई है। कारोबारी मनोज पुगलिया की भी मौत हुई है।



अब उनके बेटे सौरभ पुगलिया ने इसमें बड़ी बात कही है। उन्होंने इस हादसे के लिए ईवी कार चार्जिंग में हुए ब्लास्ट की जगह बिजली पोल में हुए ब्लास्ट को जिम्मेदार बताया है।



यह बोले सौरभ पुगलिया

सौरभ पुगलिया ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि ईवी चार्जिंग के दौरान विस्फोट से आग लगी। लेकिन जब कार का चार्जर ही कनेक्टेड नहीं था जो फिर आग कैसे लग सकती है।



जो वीडियो भी आग लगने का सामने आया है इसमें ऊपर बिजली के पोल पर ब्लास्ट हो रहा है। इसके बाद कार में आग लगी और फिर पोर्च में खड़ी बाइक में आग लगी और घर में फैली।



ये खबर भी पढ़ें...



पुगलिया परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, जानें इंदौर अग्निकांड में रात से सुबह तक क्या हुआ



करंट लगने से हो सकती है मौत

सौरभ ने आगे कहा कि पुलिस को पहले इलेक्ट्रिक लाइन और अवंतिका गैस लाइन को बंद करना था। लेकिन यह नहीं किया। आगे बुझाने के लिए पानी डाला गया, क्या पता करंट से मौत हुई हो। जब मैं घर गया तो वहां पानी भरा हुआ था। अवंतिका गैस लाइन से तो पूरी कॉलोनी खत्म हो सकती थी। ईवी बिल्कुल भी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है. उस दिन हमने चार्जिंग पर नहीं लगाया था, कार चार्ज नहीं हो रही थी।



उधर... छोटे बेटे हर्षित ने कहा था कि चार्जिंग लगाई थी

उधर एक मीडिया में पुगलिया के सबसे छोटे बेटे हर्षित पुगलिया का बयान है। जिसमें कहा गया कि रात को उनके द्वारा ही कार चार्जिंग के लिए कनेक्ट की गई थी। लेकिन अब सौरभ के बयान ने अलग मोड दे दिया है।





ये खबरें भी पढ़ें...



पुगलिया परिवार में शोक व्यक्त करने पहुंचे सीएम, जानें इंदौर अग्निकांड में रात से सुबह तक क्या हुआ



इंदौर अग्निकांड पर पीएम ने जताया शोक, दो-दो लाख का मुआवजा, सीएम ने एसीएस को जांच के लिए भेजा



फायर ब्रिगेड डेढ घंटे देरी से आई

इंदौर अग्निकांड परसौरभ पुगलिया ने सीएम डॉ. मोहन यादव से भी कहा कि फायर ब्रिगेड देरी से आई। करीब डेढ़ घंटे देरी से आई। इसके कारण हादसा और भयावह हो गया। पड़ोसियों ने सुबह चार बजकर 1 मिनट पर ही फोन कर दिया था। लेकिन फायर ब्रिगेड समय पर नहीं आई ना ही अन्य संसाधन समय पर पहुंचे।



ये खबर भी पढ़ें...



इंदौर BJP प्रशिक्षण शाला के बाद नेताओं का डिस्को डांस, विधायक गोलू शुक्ला ने नोट न्यौछावर किए







Tags:
  • सीएम डॉ. मोहन यादव
  • फायर ब्रिगेड
  • इंदौर अग्निकांड
  • कारोबारी मनोज पुगलिया
  • सौरभ पुगलिया