इंदौर BJP प्रशिक्षण शाला के बाद नेताओं का डिस्को डांस, विधायक गोलू शुक्ला ने नोट न्यौछावर किए

Sanjay Gupta | Published:
Share
Aman vaishnav - 2026-03-19T125819.960
Aman vaishnav - 2026-03-19T125819.960

अनुशासन, चाल, चरित्र की पहचान रखने वाली बीजेपी के प्रशिक्षण शाला समापन के बाद जमकर डांस आयोजन हुआ। कार्यशाला स्थल पर ही डांस हुए और विधायक गोलू शुक्ला ने नोट न्यौछावर किए।

News In Short

  • 15 और 16 मार्च को बीजेपी ने मंडल प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया था।
  • समापन के बाद डिस्को थीम वाले फिल्मी गानों पर डांस हुआ था।
  • एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा भी जमकर नाचके हुए दिखे थे।
  • विधायक गोलू शुक्ला ने जेब से रुपए निकालकर नेताओं पर न्यौछावर किए थे।
  • नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने इस डांस को सांस्कृतिक आयोजन बताया है।

News In detail

INDORE. इंदौर में हाल ही में बीजेपी का प्रशिक्षण शिविर (बीजेपी प्रशिक्षण शिविर) 15 व 16 मार्च को हुआ। आयोजन समाप्ति के बाद कार्यक्रम स्थल पर बीजेपी नेताओं, पदाधिकारियों ने जमकर डांस किया। यह डांस फिल्मी गाने पर हुए थे। इस कार्यक्रम का एक वीडियो सामने आया है जो खुद इसमें शामिल हुए एमआईसी मेंबर मनीष शर्मा उर्फ मामा ने डाला है।

एकदम उठे और चलने लगे फिल्मी गाने, डांस

आयोजन समाप्त होने के बाद मंच से फिल्मी गाने खासकर डिस्को थीम के गाने बजने शुरू हुए थे। इसके बाद डांस की शुरुआत डांस के शौकीन मनीष मामा ने की थी। इस पर बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा, विधायक गोलू शुक्ला व अन्य नेताओं ने जमकर तालियां बजाई। इसके बाद एक-एक कर सभी डांस करने लगे थे।

40ac26bb-95e
40ac26bb-95e


विधायक शुक्ला ने रुपए न्यौछावार किए

यह आयोजन बीजेपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के तहत इंदौर के मिष्टी गार्डन में हुआ था। आयोजन बहुत अच्छे तरीके से और पूरी तरह से अनुशासन में हुआ, लेकिन जैसे ही यह खत्म हुआ, उसके बाद धुआंधार डांस हुआ।

इसमें डांस देखने के बाद पहले तालियां बजा रहे विधायक शुक्ला उठे और जेब से रुपए निकालकर वहां मनीष मामा व अन्य पर न्यौछावार किए। उल्लेखनीय है कि गोलू शुक्ला अमीर विधायकों में शामिल हैं। इनकी घोषित संपत्ति 60 करोड़ से ज्यादा की है।

d020dccb-734
d020dccb-734


नगराध्यक्ष बोले सांस्कृतिक आयोजन था

वहीं इस वीडियो के बाद नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा का कहना है कि यह एक सांस्कृतिक आयोजन था। इसमें सभी कार्यकर्ता, नेता शामिल थे।

18037a8f-f28
18037a8f-f28


जनता के आंसू सूखे नहीं ठुमके शुरू हो गए: कांग्रेस

उधर बीजेपी के प्रशिक्षण शिविर के नेताओं के डांस वीडियो पर कांग्रेस मुखर हो गई है। कांग्रेस प्रवक्ता अमित चौरसिया ने कहा कि अभी भागीरथपुरा कांड में 35 की जान गई है। बृजेश्वरी की घटना में 8 की मौत हुुई है।

इधर... बीजेपी के नेता फिल्मी गानों पर डांस कर रहे हैं और उसे “सांस्कृतिक कार्यक्रम” का नाम दिया जा रहा है। क्या यही है भाजपा का प्रशिक्षण?जब शहर शोक में डूबा हो, तब जनप्रतिनिधियों का यह व्यवहार साफ दिखाता है कि भाजपा संगठन और उसके नेता जनता के दर्द से कितने दूर हो चुके हैं। संवेदनाएं अब भाषणों तक सीमित हैं।

ये खबरें भी पढ़िए...

विधायक गोलू शुक्ला के परिवार की बसों ने दो माह में 5 की जान ली, पुलिस, आरटीओ चुप

मध्यप्रदेश न्यूज: फोटो नहीं, फ्री स्पीच नहीं: MP भाजपा के प्रशिक्षण महाभियान में सख्त अनुशासन का मॉडल लागू

इंदौर के विधायक गोलू शुक्ला के नाम से हट गया सनातनी, DAVV में हुआ यह कांड

इंदौर न्यूज: नगर निगम में खुली रिश्वत, MIC मेंबर मनीष शर्मा ने फरियादी से करवाया स्टिंग ऑपरेशन



Tags:
  • इंदौर न्यूज
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर
  • पंडित दीनदयाल उपाध्याय
  • विधायक गोलू शुक्ला
  • मनीष शर्मा उर्फ मामा
  • बीजेपी नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा
  • बीजेपी प्रशिक्षण शिविर
  • एमआईसी सदस्य मनीष शर्मा
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर