इंदौर में राहुल गांधी के खिलाफ बयान करने वाले बिट्टू, गायकवाड़ के पुतले कांग्रेसियों ने चौराहों पर लटकाए

Sanjay Gupta | Sept 17, 2024, 12:51 IST
THE STOOR
राहुल गांधी को लेकर दिए गए बयान पर बवाल मचता नजर आ रहा है। पिछले दो-तीन दिनों में राहुल गांधी को लेकर कई विवादित बयान दिए गए। इसको देखते हुए एमपी के इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ नेताओं के तीखे बोल जारी है। एक आतंकवादी बता रहा है तो दूसरा जुबान काटने की धमकी दे रहा है। इससे नाराज कांग्रेसियों ने इंदौर में ऐसे नेताओं के पुतले जगह-जगह चौराहों पर लटकाए।



इन नेताओं के खिलाफ कांग्रेस में आक्रोश

केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ के पुतले चौराहे पर टांगे गए जिन पर लिखा था कि हम पागल हो गए हैं, हमें पागलखाने में भर्ती कराया जाए। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल, सूचना अधिकार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गिरीश जोशी ने कहा कि बयानबाजी कर भाजपा अपना मानसिक दिवालियापन प्रदर्शित कर रही है, राहुल गांधी की लोकप्रियता से घबराई भाजपा और अन्य सहयोगी दलों द्वारा इस तरह के बयान देना यह दर्शाता है कि राहुल गांधी आज देश में जनता की आवाज बन गए हैं। कांग्रेस पार्टी का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और हर हाल में इस तरह की बयानबाजी करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देगा।



ये भी खबर पढ़िए... राहुल गांधी पर विवादित बयान देने वाले BJP नेताओं पर हर तहसील में FIR दर्ज कराएगी कांग्रेस



यह दिए गए बयान

हाल ही में केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी बताया था। उन्होंने कहा था कि उनका हश्र उनकी दादी जैसा होगा। महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायक संजय गायकवाड़ ने उनकी जीभ काटकर लाने वाले को 11 लाख रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी। इस बीच, इंदौर में यूपी सरकार के मंत्री रघुराज सिंह ने रविवार को राहुल गांधी को आतंकवादी नंबर एक और अरविंद केजरीवाल को दूसरा आतंकवादी बताया।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • एमपी न्यूज
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • कांग्रेस
  • विवादित बयान
  • केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू
  • संजय गायकवाड़