इंदौर के राजा-सोनम केस की CBI जांच होना ही चाहिए, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी की मांग

Sanjay Gupta | Jun 08, 2025, 22:37 IST
Photograph: (the sootr)
इंदौर के राजा और सोनम रघुवंशी मामले में सीबीआई जांच की मांग लगातार उठ रही है। सीएम डॉ. मोहन यादव और मंत्री विजयवर्गीय ने केंद्रीय गृहमंत्री से जांच की मांग की। अब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी इसकी आवश्यकता जताई है।

INDORE. इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में लगातार सीबीआई जांच की मांग रही है। राजा रघुवंशी की हत्या हो चुकी है और दो जून को उनका शव मिला था। वहीं पत्नी सोनम 23 मई से लापता है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सीबीआई जांच के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से आग्रह किया है। वहीं मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी इसकी बात उठा चुके हैं। प्रदेशाध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी सीबीआई जांच की मांग की थी। अब इसी कड़ी में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने भी इसकी जरूरत जताई है।



पूर्व सीएम सिंह ने यह कहा

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने रविवार रात को इंदौर दौरे पर मीडिया से चर्चा में कहा कि- राजा, सोनम केस की सीबीआई जांच होना ही चाहिए। यह बहुत बड़ी घटना है। इस पर तत्काल सीबीआई जांच के आदेश होना चाहिए। सीएम डॉ. मोहन यादव इसके लिए केंद्र को अनुशंसा की है तो इसे मान लिया जाना चाहिए। मैं राजा और सोनम के परिवार को संवेदना व्यक्त करता हूं। मेघालय सरकार सपोर्ट नहीं कर रही है, इस सवाल पर सिंह ने कहा कि इसलिए सीबीआई जांच जरूरी है। यह भी बात सामने आई है कि हिंदीभाषी कुछ लोग राजा-सोनम के साथ घूम रहे थे, तो भी यह भी जांच का विषय है। सोनम कहां है, यह जांच का विषय है। सिंह के साथ सुवेग राठी व अन्य नेता भी मौजूद थे।



चुनाव आयोग राहुल के सवालों का जवाब दें

राजा-सोनम से जुड़ी अन्य खबरें यहां पढ़ें...

इंदौर के राजा और सोनम की CBI जांच नहीं कराएगी मेघालय सरकार, SIT के विफल होने पर उठाएगी अगला कदम



इंदौर के राजा और सोनम के साथ गाइड ने देखा था 3 और लोगों को, वे कहीं और आने की बात कर रहे थे



इंदौर के राजा-सोनम केस की जांच CBI करेगी, CM डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की बात



उधर मेघायल के मंत्री सीबीआई जांच का मना कर रहे

मेघालय पर्यटन मंत्री ने यह दिया बयान

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि मेघालय के पर्यटन मंत्री ने राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी लापता पत्नी सोनम रघुवंशी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की संभावना को खारिज कर दिया है। मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि इस मामले की जांच मेघालय पुलिस विशेष जांच दल (SIT) के साथ मिलकर कर रही है। उन्होंने कहा, “इस स्तर पर मुझे CBI जांच की कोई आवश्यकता नहीं दिखती।” मंत्री ने आगे कहा कि अगर राज्य पुलिस और SIT द्वारा की जा रही जांच विफल होती है, तभी अगला तर्कसंगत कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, “हम किसी भी आपराधिक तत्व का बचाव या संरक्षण नहीं करेंगे, चाहे वह राज्य का हो या बाहर से आया हो।”



पर्यटन मंत्री के बयान के बाद लोग करने लगे ट्रोल

पर्यटन मंत्री का सीबीआई जांच कराने से इनकार वाला बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाना भी शुरू हो गया है। इसमें लोग बयान को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार को फर्क ही नहीं पड़ता, उनका तो रोज का है। दूसरे व्यक्ति ने लिखा कि इस मामले में सीबीआई जांच से सरकार डर क्यों रही है। एक अन्य ने लिखा कि इस घटनाक्रम से मेघालय के पर्यटन पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ और कमेंट में कहा गया कि मुख्यमंत्री जानते हैं कि यह स्थानीय लोगों का खेल है, जिसके कारण सीबीआई को शामिल नहीं कर रहे है। यह साबित करता है कि कुछ महीने के बाद इस मामले का उल्लेख नहीं किया जाएगा। ये स्थानीय लोग अपने पर्यटन घोटालों और गुंडागर्दी को वापस करने जाएंगे। यह घटना मेघालय पर्यटन को प्रभावित करेगी। अगर आप इस महिला को नहीं ढूंढते हैं तो। कोई भी व्यक्ति आपके राज्य में कैसे गायब हो सकती है और आप उसे ढूंढने के लिए थोड़ा प्रयास करते हैं? कृपया इस महिला को ढूंढें।



CM डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की थी बात

इसके पहले भी सीएम, मंत्री और सांसद ने जताई थी चिंता

इसके पहले भी सीएम डॉ. मोहन यादव इस संबंध में चिंता जाहिर कर चुके हैं और पहले करते हुए केंद्रीय स्तर पर बात की थी और मेघालय में भी बात की थी। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी केंद्र स्तर पर और मेघालय में बात की थी। सांसद शंकर लालवानी ने भी एक बैठक के दौरान मेघालय में होने के दौरान डीजीपी से व्यक्तिगत मुलाकात की थी।



केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज से राजा-सोनम के परिजन और रघुवंशी समाज के लोग शुक्रवार देर रात मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। शिवराज ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश की बेटी को सुरक्षित घर लाएंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात कर सहयोग के लिए निवेदन किया। उन्होंने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से भी इस बारे में चर्चा की।



घटना के 15 दिन बाद आया था मेघालय सीएम का बयान

राजा और सोनम के मामले में पूरे देश में मेघालय सरकार और वहां के पर्यटन विभाग व पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई है। देशभर में खराब हो रही मेघालय की छवि को लेकर 15 दिन बाद पहली बार वहां के सीएम कोनराड संगमा पहली बार सामने आए थे। इस दौरान उन्होंने जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने को लेकर स्पष्ट किया था। जबकि राजा और सोनम के परिजन लगातार स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते आ रहे हैं।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • सीबीआई जांच
  • CBI
  • जीतू पटवारी
  • अमित शाह
  • मोहन यादव
  • राजा रघुवंशी
  • सोनम रघुवंशी