इंदौर के राजा और सोनम की CBI जांच नहीं कराएगी मेघालय सरकार, SIT के विफल होने पर उठाएगी अगला कदम

Vishwanath Singh | Jun 08, 2025, 14:59 IST
Share
The Sootr
The Sootr

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि मेघालय के पर्यटन मंत्री ने राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी लापता पत्नी सोनम रघुवंशी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की संभावना को खारिज कर दिया है।

इंदौर के राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के मामले में अब मेघालय के पर्यटन मंत्री का बड़ा बयान सामने आया है। उन्हाेंने स्पष्ट कर दिया है कि हम इस मामले में सीबीआई जांच नहीं कराएंगे। उन्होंने यह भी कहा है कि अभी हमें इसकी कोई जरूरत नहीं है। अभी इस मामले की जांच एसआईटी कर रही है। वह अगर असफल होती है तब ही हम अगला कदम उठाएंगे। वहीं, परिजनों द्वारा लगातार यह आरोप लगाए जा रहे थे कि शिलांग पुलिस जांच में लापरवाही बरत रही है। इसके बाद रविवार को मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव ने एक ट्वीट किया था कि उन्होंने सीबीआई जांच के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया है।

मेघालय पर्यटन मंत्री ने यह दिया बयान

राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने बताया कि मेघालय के पर्यटन मंत्री ने राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी लापता पत्नी सोनम रघुवंशी के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की संभावना को खारिज कर दिया है। मंत्री पॉल लिंगदोह ने कहा कि इस मामले की जांच मेघालय पुलिस विशेष जांच दल (SIT) के साथ मिलकर कर रही है। उन्होंने कहा, “इस स्तर पर मुझे CBI जांच की कोई आवश्यकता नहीं दिखती।” मंत्री ने आगे कहा कि अगर राज्य पुलिस और SIT द्वारा की जा रही जांच विफल होती है, तभी अगला तर्कसंगत कदम उठाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा, “हम किसी भी आपराधिक तत्व का बचाव या संरक्षण नहीं करेंगे, चाहे वह राज्य का हो या बाहर से आया हो।”

the sootr
the sootr

पर्यटन मंत्री के बयान के बाद लोग करने लगे ट्रोल

पर्यटन मंत्री का सीबीआई जांच कराने से इनकार वाला बयान सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जाना भी शुरू हो गया है। इसमें लोग बयान को लेकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोगाें का कहना है कि – सरकार को फर्क ही नहीं पड़ता, उनका ताे रोज का है। दूसरे व्यक्ति ने लिखा कि– इस मामले में सीबीआई जांच से सरकार डर क्याें रही है। एक अन्य ने लिखा कि – इस घटनाक्रम से मेघालय के पर्यटन पर प्रभाव पड़ेगा। कुछ और कमेंट में कहा गया कि – मुख्यमंत्री जानते हैं कि यह स्थानीय लोगों का खेल है, जिसके कारण सीबीआई को शामिल नहीं कर रहे है। यह साबित करता है कि कुछ महीने के बाद इस मामले का उल्लेख नहीं किया जाएगा। ये स्थानीय लोग अपने पर्यटन घोटालों और गुंडागर्दी को वापस करने जाएंगे। यह घटना मेघालय पर्यटन को प्रभावित करेगी। अगर आप इस महिला को नहीं ढूंढते हैं तो। कोई भी व्यक्ति आपके राज्य में कैसे गायब हो सकती है और आप उसे ढूंढने के लिए थोड़ा प्रयास करते हैं? कृपया इस महिला को ढूंढें।

The Sootr
The Sootr
यह खबर भी पढ़ें...संस्कार की नर्सरी में माफिया का दखल, भाईसाहब को कुछ ज्यादा ही महंगा पड़ गया महंगा सूट लेना

CM डॉ. मोहन यादव ने गृहमंत्री शाह से की बात

यह खबर भी पढ़ें...छत्तीसगढ़ में रोजगार और स्वरोजगार के सुनहरे अवसर

इसके पहले भी सीएम, मंत्री औऱ सांसद ने जताई थी चिंता

इसके पहले भी सीएम डॉ. मोहन यादव इस संबंध में चिंता जाहिर कर चुके हैं और पहले करते हुए केंद्रीय स्तर पर बात की थी और मेघालय में भी बात की थी। वहीं नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी केंद्र स्तर पर और मेघालय में बात की थी। सांसद शंकर लालवानी ने भी एक बैठक के दौरान मेघालय में होने के दौरान डीजीपी से व्यक्तिगत मुलाकात की थी।

यह खबर भी पढ़ें...Madhya Pradesh में नहीं थम रहा पुलिस आरक्षक भर्ती विवाद | अब तक 22 FIR दर्ज, आगे क्या होगा ?

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह कहा

वहीं केंद्रीय मंत्री शिवराज से राजा-सोनम के परिजन और रघुवंशी समाज के लोग शुक्रवार देर रात मुलाकात करने पहुंचे थे। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। शिवराज ने सोनम के भाई गोविंद रघुवंशी से फोन पर बात की और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा था कि मध्यप्रदेश की बेटी को सुरक्षित घर लाएंगे। केंद्रीय मंत्री चौहान ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से बात कर सहयोग के लिए निवेदन किया। उन्होंने मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा से भी इस बारे में चर्चा की।

The Sootr
The Sootr

घटना के 15 दिन बाद आया था मेघालय सीएम का बयान

राजा और सोनम के मामले में पूरे देश में मेघालय सरकार और वहां के पर्यटन विभाग व पुलिस प्रशासन की जमकर किरकिरी हुई है। देशभर में खराब हो रही मेघालय की छवि को लेकर 15 दिन बाद पहली बार वहां के सीएम कोनराड संगमा पहली बार सामने आए थे। इस दौरान उन्होंने जांच में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने को लेकर स्पष्ट किया था। जबकि राजा और सोनम के परिजन लगातार स्थानीय पुलिस पर लापरवाही बरतने के आरोप लगाते आ रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें...तू मुझे छोड़ नहीं सकती... कहकर सीने में खंजर भर गया एक्स बॉयफ्रेंड

Tags:
  • इंदौर
  • मेघालय
  • पर्यटन
  • सीएम
  • शिलांग
  • राजा रघुवंशी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती