इंदौर जलसंकट: सांसद, MIC मेंबर अब तख्तियां लेकर उतरे, दो परिवार के विरोध से टंकी नहीं बन रही
Indore. इंदौर में जलसंकट के बीच सत्ताधारी दल के नेता नदारद है। वहीं बीजेपी को कांग्रेस घेर रही है। इसी बीच लंबे समय बाद अब सांसद शंकर लालवानी जल समस्या को लेकर मैदान में उतरे हैं। साथ में एमआईसी मेंबर नंदू पहाड़िया भी मौजूद थे। यह सभी रहवासियों के साथ रानी सती गेट क्षेत्र में प्रदर्शन के लिए उतरे। मुद्दा वार्ड 47 में पानी की समस्या को लेकर है।
पानी की टंकी पर तीन परिवारों का विरोध
दरअसल, रानी सती इलाके में पानी की नई टंकी बनानी थी, लेकिन तीन परिवारों ने इसका विरोध कर दिया है। इसी वजह से काम नहीं हो पा रहा है। इस पर इंदौर सांसद लालवानी, एमआईसी मेंबर और कुछ स्थानीय लोग इनके यहां चर्चा करने पहुंचे थे। मांग थी कि आपत्ति हटा दी जाए। असल वजह ये है कि यशवंत क्लब की टंकी और भीड़ ज्यादा होने की वजह से नर्मदा का पानी ठीक से नहीं मिल पा रहा। इसलिए इलाके में नई टंकी की जरूरत है।
डेढ़ माह से रुका है काम
रानी सती एरिया में नई टंकी निर्माण कार्य डेढ़ माह पहले शुरू कराया गया। इसी बीच वहां पास में रहने वाले तीन रहवासियों ने टंकी निर्माण को लेकर आपत्ति दर्ज कराते हुए न्यायालय से इस मामले में स्टे ले लिया। इसके चलते वहां टंकी का काम बंद हो गया। इनका तर्क है कि टंकी से इनके आवास पर खतरा है। जनता के साथ मौके पर सांसद शंकर लालवानी, नंदू पहाडिया पहुंचे थे। हालांकि स्टे लेने वाले परिजनों ने बात नहीं की।
इधर औद्योगिक एरिया में भी परेशानी
वहीं पोलोग्राउंड औद्योगिक एरिया में भी समस्या आ रही है। उद्योगपति गुरुवार को पार्षद सुरेश टाकलकर के यहां पहुंचे और समस्या बताई। उद्योगपति बोले कि 25 साल से ही पानी का संकट है। इस बार तो स्थिति बेहद खराब है। एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय पटवर्धन और राजकुमार हरियाणी ने कहा कि पानी के साथ कई अन्य समस्याएं भी हैं।
ये खबरें भी पढ़ें...
गाली देकर बुरे फंसे मंत्री जी, राजकार्य में बाधा डालने का केस दर्ज, सीआईडी करेगी जांच
रायपुर में शराब पार्टी के बाद मर्डर : पार्षद ने ली युवक की जान, महानदी किनारे रेत में दफनाया शव
बुजुर्गों को फंसाने वाली हनी ट्रैप गिरोह का भांडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल
बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग