बुजुर्गों को फंसाने वाली हनी ट्रैप गिरोह का भांडाफोड़, अश्लील वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल

Aman Vaishnav | May 29, 2026, 09:35 IST
Share
bhind honey trap gang arrested elderly man blackmailed
bhind honey trap gang arrested elderly man blackmailed

भिंड में बुजुर्गों को फंसाने वाले खतरनाक हनीट्रैप गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। एक 60 साल के बुजुर्ग का अश्लील वीडियो बनाकर सात लाख रुपए की ठगी की गई। आरोपियों के मोबाइल से 15 से ज्यादा लोगों के अश्लील वीडियो मिले हैं। इनमें से ज्यादातर बुजुर्ग हैं।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • भिंड में हनीट्रैप गिरोह ने एक 60 साल के बुजुर्ग को जाल में फंसाकर अश्लील वीडियो बना लिया।
  • आरोपियों ने वीडियो वायरल करने और दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर सात लाख रुपए मांगे।
  • बुजुर्ग ने घबराकर शुरुआत में बदमाशों को कुछ रुपए दे दिए थे।
  • पुलिस ने गिरोह की दो महिला सदस्यों सहित कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
  • आरोपियों के मोबाइल से 15 से ज्यादा लोगों के अश्लील वीडियो मिले हैं। इनमें से ज्यादातर बुजुर्ग हैं।

बुजुर्ग बने हनीट्रैप का शिकार

मध्य प्रदेश के भिंड से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शातिर हनीट्रैप गिरोह ने 60 साल के एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया। आरोपियों ने बुजुर्ग को झांसे में लेकर पहले तो उनका एक अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किया। इसके बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगे।

पैर दर्द का बहाना बनाकर घर ले गई महिला

यह पूरी घटना 23 मई की है। रछेड़ी गांव के रहने वाले बुजुर्ग जसरथ यादव बाजार से अपने घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में उन्हें सपना नागर नाम की एक महिला मिली। महिला ने नाटक करते हुए कहा कि उसके पैरों में बहुत तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद उसने बुजुर्ग से मदद मांगी।

महिला ने जसरथ यादव से उसे घर तक छोड़ने की बात कही। बुजुर्ग इंसानियत के नाते महिला को उसके घर छोड़ने चले गए। वहां महिला ने उन्हें चाय पिलाई। इसके बाद गिरोह ने बुजुर्ग का अश्लील वीडियो चुपके से रिकॉर्ड कर लिया।

वीडियो दिखाकर दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी

वीडियो बनाने के बाद गिरोह का असली खेल शुरू हुआ। महिला और उसके साथियों ने बुजुर्ग को घेर लिया। उन्होंने बुजुर्ग को वह वीडियो दिखाया और धमकी दी।

उन्होंने कहा कि यदि उन्होंने पैसे नहीं दिए तो वे इस वीडियो को इंटरनेट पर वायरल कर देंगे। इतना ही नहीं बदमाशों ने बुजुर्ग को दुष्कर्म यानी रेप के झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी।

डर के मारे दे दिए पैसे

बदमाशों ने बुजुर्ग से पूरे सात लाख रुपए की मांग की थी। बदनामी के डर से बुजुर्ग ने उस समय बदमाशों को पांच हजार रुपए दे दिए। इसके बाद भी बदमाश लगातार पैसों के लिए दबाव बना रहे थे।

इसके बाद बुजुर्ग ने हिम्मत दिखाई और वे पुलिस स्टेशन पहुंचे। थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की।

दो महिलाओं समेत चार आरोपी गिरफ्तार

शिकायत मिलते ही पुलिस एक्शन में आ गई। पुलिस ने जाल बिछाकर इस घिनौने खेल में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मोबाइल से मिले 15 से ज्यादा वीडियो

जब पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच की तो उनके होश उड़ गए। इन बदमाशों के फोन से 15 से भी ज्यादा अश्लील वीडियो बरामद हुए हैं।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि इस गिरोह के निशाने पर ज्यादातर बुजुर्ग लोग ही होते थे। साथ ही कई लोगों को महिला ने हनीट्रैप में फंसाया है।

ये खबरें भी पढ़िए...

राजगढ़ में सगी मां ने 12 साल की मासूम को 12 लाख में बेचा, गैंगरेप का शिकार हुई

एमपी न्यूज: जिस लड़की को मृत मानकर पिता-भाई को भेजा जेल, वो प्रेमी के साथ आई वापस

एमपी में हनीट्रैप: ब्लैकमेलिंग के लिए रेशू बनी थी डॉल्फिन, करीबी के शामिल होने का शक

बिजनेसमैन से हनीट्रैप के जरिए 90 लाख की ठगी, एआई और डीपफेक से ब्लैकमेलिंग

भिंड न्यूज: भाई का दो साल पहले हुआ मर्डर, इंदौर में लिया बदला, आरोपी की गोली मार हत्या

Tags:
  • भिंड न्यूज
  • हनीट्रैप
  • महिला ने हनीट्रैप में फंसाया
  • एमपी में हनीट्रैप
कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका

By Arun Tiwari

कांग्रेस समाज में फूट डालकर सत्ता की लूट करना चाहती है, सुधांशु बोले, भूपेश बघेल को पंजाब से भगाकर गुवाहाटी में पटका
मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित

By Amresh Kushwaha

मंत्रालय से बाहर फिर हो सकती है मोहन कैबिनेट की बैठक, गांधी सागर में 17 नवंबर की तारीख प्रस्तावित
अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?

By Atul Dwivedi

अफसरों की गलती से मध्यप्रदेश के युवाओं की नौकरी पर संकट! कहीं मान्य, कहीं अमान्य जाति प्रमाणपत्र, आखिर जिम्मेदार कौन?
शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?

By Mukesh Sharma

शिखर अग्रवाल मामले में गहलोत की CBI-ED जांच की मांग, CM भजनलाल से पूछा- चुप क्यों हैं?
बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार

By Harrison Masih

बीजेपी विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, हैदराबाद में चल रहा था इलाज, लंबे समय से थे बीमार
प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार

By Neel Tiwari

प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में EWS आरक्षण पर HC सख्त, केंद्र से MP सरकार तक पर लटकी अवमानना की तलवार
छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ के वन कर्मचारियों के लिए खरीदी जा रही 29 हजार की लाठी, बाजार से दोगुनी कीमत पर उठे सवाल