इंदौर स्कूल शिक्षा विभाग में दो करोड़ के गबन में आरोपियों की पत्नी और परिजन भी बने आरोपी

Sanjay Gupta | May 24, 2026, 13:29 IST
indore school education department
इंदौर स्कूल शिक्षा विभाग में चपरासी से लेकर अतिथि शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा किए गए दो करोड़ के गबन में परिजन भी उलझ गए हैं। इन्होंने यह राशि गबन कर अपने परिचित, परिजनों, पत्नी और बच्चों के खातों में डलवा दिए।

Indore News. इंदौर स्कूल शिक्षा विभाग में सरकारी राशि का गबन कर अपने रिश्तेदारों के खातों में डालना आरोपियों को भारी पड़ गया है। इंदौर के एमजी रोड थाना ने इस मामले में 13 लोगों को आरोपी बना लिया है। इसमें सबसे बड़ा धोखा तो चपरासी सिद्धार्थ जोशी ने दिया था। उन्होंने 1.75 करोड़ रुपए अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के खातों में शिफ्ट किए।



इसमें पत्नी रेणु जोशी के खाते में ही 57 लाख रुपए डाले गए। इसी तरह अन्य आरोपी मुकेश दांगी, केदारनारायण दीक्षित, रोशन पनेरी, जगदीश, मुकेश राठौर के कारण अन्य परिजन भी फंस गए।



यह 13 आरोपी बनाए गए हैं

पुलिस ने सिद्धार्थ जोशी, केदारनारायण दीक्षित, मुकेश दांगी, रोशन पनेरी, जगदीश के साथ ही पवन खामोद, छोटेलाल गौड़, मोहन जोशी, रेणु जोशी, अनिता दांगी, हेमलता, मोहन दांगी, और मुकेश राठौर को आरोपी बनाया है।



परिचितों के खाते में भेजी गई राशि

सिद्धार्थ जोशी ने पत्नी व अन्य रिशतेदारों के आठ खातों में 1.75 करोड़ राशि शिफ्ट की। इसी तरह मोहन दांगी ने भी 8.41 लाख राशि अन्य के खातों में भेजी। पवन खामोद ने 32 हजार 800 रुपए, छोटेलाल ने 1.16 लाख रुपए और केदारनारायण ने 16 लाख 66 हजार राशि का उपयोग किया।



इसमें से कई आरोपी कोर्ट में अग्रिम जमानत के आवेदन लगा चुके हैं, लेकिन गंभीर आरोप देखते हुए कोर्ट ने यह आवेदन खारिज कर दिए हैं।



ये खबरें भी पढ़ें...



एमपी के शहडोल में 400 करोड़ का जमीन घोटाला : पटवारी और अफसरों की सांठगांठ उजागर



एमपी में लाखों शिक्षकों के वेतन में होगी कटौती, सरकार ने 26 मई को बुलाई बैठक



भोपाल से दिल्ली-मुंबई और हैदराबाद जाने वाले यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी, फ्लाइट्स होंगी बंद!



एमपी में फर्जी मेडिकल डिग्री रैकेट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार: सीहोर में सरकारी रेडियोग्राफर था आरोपी



Tags:
  • Indore News
  • इंदौर
  • Indore
  • स्कूल शिक्षा विभाग
  • गबन
  • घोटाला