इंदौर मल्हार आश्रम स्कूल के बच्चों ने CM हेल्पलाइन में शिकायत की, प्रिंसिपल ने फेल करने की धमकी दी

Sanjay Gupta | Published:
​पानी और गंदे शौचालय की शिकायत पर फेल करने की धमकी, इंदौर के स्कूल में सामने आया मामला​
A video of Indore's Malhar Ashram School principal allegedly threatening students with failing grades after they raised complaints through the CM Helpline has surfaced, raising concerns over student grievance handling.
इंदौर के सांदीपनी स्कूल और सुपर-100 योजना में शामिल मल्हार आश्रम स्कूल के प्रिंसिपल देवेंद्र कुमार का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वे सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले विद्यार्थियों को परीक्षा में फेल करने की धमकी देते नजर आ रहे हैं। विद्यार्थियों ने गंदे शौचालय, पानी और बिजली से जुड़ी समस्याओं की शिकायत की थी।

वीडियो में प्रिंसिपल प्रैक्टिकल में जीरो नंबर देने और उत्तर पुस्तिकाओं की सख्ती से जांच कराने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, प्रिंसिपल ने वीडियो को सही बताते हुए अपनी भाषा में गलती स्वीकार की है। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य अनुशासन बनाए रखना था।



मल्हार आश्रम स्कूल

प्रिंसिपल ने की फेल करने की धमकी

प्रिंसिपल के इस पांच मिनट के वीडियो में बच्चों को फेल करने की खुली धमकी दी गई। वीडियो में साफ कहा गया कि आजकल बच्चों को कंट्रोल करने के लिए हमारे पास इंटरनल नंबर देने की व्यवस्था है। इसमें हम जीरो दे देंगे, तो मेन एग्जामिनेशन में ज्यादा नंबर भी ले आओगे तो भी पास नहीं हो सकोगे। अगर सीएम हेल्पललाइन में शिकायत की तो उसका खामियाजा भुगतने की धमकी दी गई।



​वीडियो सामने आने के बाद प्रिंसिपल ने दी सफाई​

यह बोले प्रिंसिपल

बच्चे- सर कमरे में समस्या, लाइट की



प्रिंसिपल- मुझे बताया है, मेरे पास आया क्या, फिर शिकायत कर दी, अब मैं क्या करूं बताऊं तुम्हें



प्रिंसिपल- मैं भी करूं तुम्हारी शिकायत, एक बार तुमने की अब मैं करता हूं



(फिर मोबाइल पर एक मैेसेज टाइप करते हैं और एक बच्चे से कहते हैं यह पढ़कर सुना दो सभी को)



बच्चा- बिना सूचना दिए सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की है, इन्हें प्रैक्टिकल के नंबर जीरो देना है। कापी सख्ती से चेक करना है। वार्षिक परीक्षा में फेल होना चाहिए.



प्रिंसिपल- इसके नंबर जुड़ते हैं। यदि 50 नंबर भी आ गए तो भी फेल हो जाएंगे। हम ऐसा कर दें। तुमने भी शिकायत की, अब हमे भी क्या करना चाहिए। पता है कितने इंटरनल, एक्सटरनल नंबर के होते हैं। प्रैक्टिकल के 25 नंबर हमारे पास है। हम जीरो दे दें तो फेल हो जाओगे। क्या करूं रहने दो या डिलीट करूं



बच्चे- सर डिलीट कर दो



प्रिंसिपल- तुमने सीएम हेल्पलाइन डिलीट की क्या। फिर कंपलेन क्यों की, बिना पूछे क्यों की। हम डिलीट भी कर दें तो भी फिर करोगे शिकायत।



बच्चे- सर डिलीट कर दीजिए,अब कंपलेन नहीं करेंगे



प्रिंसिपल- नहीं तुम तो कमरा खाली कर दो, चले जाओ, तुमसे डर लगने लगा है। कुछ गलत हो गया तो मेरे नाम से जिंदगी भर रोएगा।



बच्चे- नहीं सर नहीं करेंगे कंपलेन



प्रिंसिपल-नहीं भाई मर मरा गया तो मैं क्या करूंगा।



इंदौर के मल्हार आश्रम स्कूल के प्रिंसिपल

प्रिंसिपल बोले हां भाषा गलत थी, अब जेन जी जमाना

इस मामले में प्रिंसिपल ने कहा कि वीडियो सच है लेकिन यह बोलने की बात रहती है, अनुशासन बनाए रखने के लिए यह करना होता है। क्योंकि बच्चों को मार नहीं सकते हैं। सीएम हेल्पलाइन वाली बात नहीं है। शिकायत के एक दिन पहले की बात है कि पंखा बंद हो गया। बच्चे को आकर बताना चाहिए था, मैं सुधरवाता। यही बात मैंने कही थी कि मुझे बताना चाहिए था, समस्या पहले मुझे बताना चाहिए था। मैं किसी का बुरा नहीं करना चाहता।



दिनभर की ड्यूटी से थक जाते हैं, भाषा में कुछ हो सकता है लेकिन बुरा करने का उद्दे्शय नहीं होता है। टीचर कभी बच्चों का बुरा नहीं करते हैं। अनुशासन के लिए डराना होता है। भाषा में कुछ गलती हुई है वह आगे से ध्यान रखेंगे। जेन जी है कुछ कहना उचित नहीं है। अब पुराना जमाना नहीं रहा कि शिक्षक मारते थे तो भी हम कुछ नहीं बोलते थे लेकिन अब हम पिछड़ गए हैं बच्चे जेन जी हो गए थे।



Tags:
  • indore
  • प्रिंसिपल द्वारा छात्रों को फेल करने की धमकी
  • Strict checking of answer sheets
  • CM Helpline complaint threat
  • छात्रों की शिकायतें
  • मल्हार आश्रम स्कूल
  • इंदौर स्कूल प्रिंसिपल