सांसद शंकर लालवानी के मालवा उत्सव से फैली गंदगी, निगम ने 21 हजार का जुर्माना लगाया

Sanjay Gupta | Jun 25, 2024, 20:23 IST
Indore Shankar
इंदौर के सांसद शंकर लालवानी अपने ही उत्सव में सफाई नहीं रख सके। उनके लोक सांस्कृतिक मंच द्वारा कराए जाने वाले मालवा उत्सव में गंदगी को लेकर नगर निगम इंदौर ने भारी अर्थदंड लगाया है।

INDORE : देश में सबसे ज्यादा वोट से जीतने वाले और लगातार सात बार स्वच्छता में नंबर वन शहर इंदौर के सांसद शंकर लालवानी अपने ही उत्सव में सफाई नहीं रख सके। उनके लोक सांस्कृतिक मंच द्वारा कराए जाने वाले मालवा उत्सव में गंदगी को लेकर नगर निगम इंदौर ने भारी अर्थदंड लगाया है। उल्लेखनीय है कि शंकर लालवानी ने इस बार देश में सबसे ज्यादा वोट 11.75 लाख से जीत का रिकार्ड बनाया है। इसके लिए ब्रिटेन में उन्हें जुलाई में वर्ल्ड रिकार्ड से सम्मानित करने के लिए भी बुलाया गया है।



21 हजार रुपए का स्पॉट फाइन


नगर निगम द्वारा स्पॉट फाइन के तहत उन पर 21 हजार का अर्थदंड रोपित किया है। इसके लिए लोक सांस्कृतिक मंच , मालवा उत्सव वार्ड 72 को नोटिस जारी हो गया है। यह जुर्माना 25 जून को ही वसूला गया है।



ये खबर भी पढ़ें...



मेहंदी से बनाई सबसे बड़ी पेंटिंग, गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम



स्पॉट फाइन इंदौर नंबर वन बनाने में अहम


स्पॉट फाइन की सख्ती के कारण इंदौर को सफाई में नंबर वन बनाने में काफी मदद मिली है। सफाई को लेकर जब तत्कालीन महापौर मालिनी गौड़ और निगमायुक्त मनीष सिंह के समय मुहिम चली तब इस मामले में बेहद सख्ती बरती गई। कई नेताओं को आयोजनों में औऱ् बड़े लोगों पर भी यह स्पॉट फाइन लग चुकी है। इसी सख्ती के कारण ही इंदौर लगातार सात बार सफाई में देश में नंबर वन आ चुका है।



डायरी पर सौदे में भी हुई थी यहां कार्रवाई


मालवा उत्सव में इस बार जिला प्रशासन ने भी कार्रवाई की थी। एक स्ट़ॉल पर बिना रेरा पंजीयन के ही सौदे हो रहे थे। प्रशासन ने यहां ग्राहक बनकर जानकारी ली और शिकायत सही पाए जाने पर इस स्टॉल संचालक पर कार्रवाई करते हुए इसे बंद कराया था।



thesootr links



सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



sanjay gupta


मालवा उत्सव 21 हजार फाइन, मालवा उत्सव से फैली गंदगी ,Shankar Lalwani Malwa Utsav



Tags:
  • सांसद शंकर लालवानी
  • नगर निगम इंदौर
  • मालवा उत्सव से फैली गंदगी
  • मालवा उत्सव 21 हजार फाइन
  • Shankar Lalwani Malwa Utsav