ड्राइवर ने पी शराब तो नहीं चलेगी बस, हादसों पर लगेगी लगाम, सीएम ने की लॉन्च

Sanjay Gupta | Sept 12, 2026, 11:45 IST
indore summit new smart buses launch
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा 25 सितंबर से शुरू हो रही है। यह आधुनिक तकनीक सिस्टम पर आधारित है। इसमें बड़ा कदम है कि ड्राइवर यदि शराब के नशे में होगा तो बस स्टार्ट ही नहीं होगी।

इंदौर में परिवहन समिट चल रही है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 सितंबर से इन बसों की शुरूआत की घोषणा कर दी है। यह बसें आधुनिक तकनीक आधारित है।



इसमें सबसे बड़ा बदलाव है कि हादसे रोकने के लिए ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट ऐसा सिस्टम है कि यदि ड्राइवर नशे में होगा तो बस स्टार्ट ही नहीं होगी। वहीं बस की अधिकतम स्पीड 80 किमी प्रति घंटे होगी, इससे अधिक रफ्तार पर वह नहीं चलेगी।



स्टियरिंग के पास ही ब्रीथ एनालाइजर

इन बसों में स्टियरिंग के पास ही ब्रीथ एनालाइजर लगा है। ड्राइवर को पहले इसमें फूंक मारनी होगी और इससे पता चलेगा कि वह नशे में है या नहीं।



एल्कोहल प्रतिशत जीरो आने पर ही सेंसर बस को स्टार्ट होने देंगे। यदि वह नशे में होगा तो बस स्टार्ट ही नहीं होगी और इसकी रिपोर्ट मानीटर सेल में चली जाएगी।



indore hightech bus




एआई आधारित है बस सिस्टम

मप्र का आधुनिक परिवहन आंध्र प्रदेश के टेक्नोलॉजी आधारित मॉडल को अपनाकर लिया गया है। बस में सवार सभी यात्रियों को सीट बेल्ट लगाना होगा।



आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बस से जुड़े सभी डेटा लिए जाएंगे। बसें बिजली और सीएनजी से चलेंगी।



indore hightech bus


कनेक्टेड कैब भी रहेगी, वन टू वन सेवा

सीएम ने बताया कि यह सेवा वन-टू-वन कनेक्टिविटी पर आधारित होगी। बस स्टॉप से यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए कैब सेवा से करार किया गया है।



बस स्टॉप पर पहुंचते ही यात्रियों के लिए कनेक्टेड कैब उपलब्ध होगी, जो उन्हें सीधे घर छोड़ेगी।



बस रूट से हटी तो पहुंचेगा अलार्म

बस के रूट की निगरानी डिजिटल सिस्टम से की जाएगी। तय रूट से हटने पर सिस्टम तुरंत जानकारी देगा। बस की देरी और अनावश्यक ठहराव भी ट्रैक किए जाएंगे।



indore hightech bus


सुरक्षा के लिए यह भी व्यवस्था

बस की सुरक्षा पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है। बसों में यात्रियों के लिए सीट बेल्ट, फायर अलार्म, पैनिक बटन और CCTV कैमरे सुविधाएं होंगी। आपात स्थिति में यात्री मदद मांग सकेंगे।



मोबाइल से टिकट बुक,UPI से भुगतान

नई व्यवस्था में यात्री मोबाइल फोन से टिकट बुक और UPI से भुगतान कर सकेंगे। साथ ही वैकल्पिक टिकटिंग और भुगतान व्यवस्था भी रखी जाएगी, ताकि हर यात्री की पहुंच में रहे।



निजी बस ऑपरेटरों को इस नेटवर्क से जोड़ा जाएगा। अलग-अलग ऑपरेटरों की बसों को एक सिंगल डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है।



ये भी पढ़ें...



एमपी पुलिस भर्ती: 7500 कॉन्स्टेबल पदों के लिए कब से होंगे आवेदन, जानें डिटेल



राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच



MP में पटवारी-RI बन सकेंगे नायब तहसीलदार, 73 पदों के लिए परीक्षा 14 नवंबर से



MP में बनेंगे 6 नए एक्सप्रेस-वे, बढ़ेगी कनेक्टिविटी, सीएम मोहन यादव का ऐलान



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • इंदौर
  • ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट
  • टिकट
  • नई व्यवस्था
  • परिवहन समिट