राहुल गांधी का वादा पूरा हुआ या नहीं? मनोज परमार के बच्चों ने बताया सच

Atul Dwivedi | Updated:
Share
rahul gandhi manoj parmar children update
rahul gandhi manoj parmar children update

दिसंबर 2024 में ईडी की कार्रवाई के बाद सीहोर के कारोबारी मनोज परमार और नेहा परमार ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद राहुल गांधी ने उनके बच्चों की मदद करने का भरोसा दिलाया था। राहुल के इस वादे को लेकर द सूत्र ने पड़ताल की है।

सीहोर के आष्टा में 5 दिसंबर 2024 को ईडी ने एक रेड मारी थी। इस रेड के बाद एक परिवार बेहद चर्चा में आया था। मनोज परमार और नेहा परमार का परिवार। आरोप लगे थे कि ईडी से परेशान होकर मनोज और नेहा ने सुसाइड किया। इसके बाद कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने वादा किया था कि वो मनोज और नेहा के बच्चों की मदद करेंगे। अब एक बार फिर राहुल गांधी मध्य प्रदेश आ रहे हैं।

द सूत्र ने इसकी पड़ताल की कि क्या वाकई राहुल ने अपना वादा निभाया है या नहीं?

राहुल गांधी का पर्सनली फोन नहीं आया। हालांकि उनके पीए के जरिए हम लगातार उनके संपर्क में रहते हैं। आर्थिक मदद की जरूरत अभी तक नहीं पड़ी है। जीतू पटवारी और सज्जन सिंह वर्मा का फोन आता है।

ये कहना है जतिन परमार का। जतिन आष्टा के दिवंगत कारोबारी मनोज और नेहा के बेटे हैं। राहुल की न्याय यात्रा के दौरान जतिन और उनकी बहन ने राहुल गांधी को गुल्लक भेंट की थी। इसके बाद आरोप लगे कि मनोज परमार को ईडी और बीजेपी के लोग परेशान करने लगे।

aa527ebc-c72
aa527ebc-c72


मामला क्या था?

5 दिसंबर 2024 को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने परमार के इंदौर और सीहोर में मौजूद ठिकानों पर रेड मारी। आरोप लगे कि यहां से कई चल-अचल और बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए थे। साथ ही साढ़े तीन लाख रुपए का बैंक बैलेंस भी फ्रीज किया था। मामला पंजाब नेशनल बैंक में 6 करोड़ रुपए के फ्रॉड से जोड़ा गया। इसमें मनोज परमार की गिरफ्तारी भी की गई थी। इसके बाद से वो लगातार परेशान थे।

इसके बाद 13 दिसंबर को मनोज और उनकी पत्नी नेहा ने सुसाइड कर लिया। मनोज हरसपुर तहसील के रहने वाले थे। प्रॉपर्टी के साथ शेयर मार्केटिंग का काम करते थे। मनोज के परिवार का आरोप है कि राहुल गांधी को गुल्लक देने के बाद उनके परिवार को निशाना बनाया गया। ईडी और बीजेपी के नेता परिवार को परेशान करते थे।

465090be-d6f
465090be-d6f
इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस के कई नेताओं ने मनोज के बच्चों की देखभाल का जिम्मा उठाने का वादा किया। जीतू पटवारी ने खुद मनोज के बेटे और बेटी की बात राहुल गांधी से करवाई। राहुल ने भी परिवार की मदद का भरोसा दिलाया। राहुल अब इंदौर में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में भाग लेने आ रहे हैं। इसके बाद द सूत्र ने आष्टा में मौजूद मनोज परमार के घर जाकर उनके बच्चों से बात की। हमने पूछा कि क्या राहुल गांधी ने अपना वादा निभाया या नहीं?

82f8fae2-21e
82f8fae2-21e


सवाल- क्या राहुल गांधी ने किसी तरह की मदद की है?
जतिन (बेटे)- राहुल गांधी के पीए के फोन आते हैं। उन्होंने मदद ऑफर की थी। दीदी और मैं जब कॉलेज में आए, तब भी मदद ऑफर की थी। लेकिन अभी आर्थिक मदद की जरूरत पड़ी नहीं है।

सवाल- क्या ईडी की कार्रवाई चल रही है?
जतिन- नहीं, अब कार्रवाई नहीं चल रही है।

सवाल- क्या राहुल गांधी ने आपको इंदौर बुलाया है?
जतिन- हां, राहुल गांधी ने इंदौर बुलाया है। 19 को जो कार्यक्रम है, उसके लिए जीतू पटवारी, सज्जन वर्मा और राहुल गांधी के पीए का फोन आया था। कहा कि राहुल जी से मिलने आपको आना है।

सवाल- क्या जीतू पटवारी आपसे बात करते हैं?
जतिन- हां, जीतू पटवारी रेगुलर टच में रहते हैं। कहा है कि कोई भी प्रेशर आए तो तुरंत बताना।

पुलिस के मुताबिक, मनोज ने सुसाइड से पहले 5 पेज का नोट छोड़ा था। इसमें उन्होंने ईडी पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मनोज ने लिखा था कि ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर संजीत कुमार साहू ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। उन्होंने भगवान शिव की मूर्ति तोड़ने का भी आरोप लगाया था। मनोज ने यह भी लिखा था कि अगर वह बीजेपी में होते तो उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि उन पर इतनी धाराएं लगा दी जाएंगी कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनने के बाद भी उन्हें नहीं हटा पाएंगे।

मनोज ने अपने सुसाइड नोट में राहुल गांधी से अपील की थी कि वे उनके बच्चों का ख्याल रखें। Sehore News | MP Congress | Indore News

ये खबरें भी पढ़ें...

राहुल गांधी के दौरे के बाद बदलेगी एमपी कांग्रेस की टीम! घटेगी पदाधिकारियों की संख्या

राहुल गांधी के आयोजन को IDA से मिली मंजूरी, कांग्रेस ने भरे 10 लाख, उधर जयस भी आई साथ

राहुल गांधी की छात्रों की गूंज की NOC पर पुलिस की अभी NO, कांग्रेस के दावे से ही फंसा पेंच

राहुल गांधी के छात्रों की गूंज के लिए नेहरू स्टेडियम देने से इंदौर नगर निगम ने किया मना

Tags:
  • Indore News
  • राहुल गांधी
  • MP Congress
  • न्याय यात्रा
  • CONGRESS
  • Sehore News
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश कांग्रेस
  • सज्जन वर्मा
  • छात्रों की गूंज
कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल

By Ashish Bhardwaj

कलेक्टर मैडम का ये कैसा अंदाज! जनप्रतिनिधि लेते रहे जीत का सर्टिफिकेट, कुर्सी पर बैठी रहीं IAS चिन्मयी गोपाल
CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन

By Umeshwari Baghel

CG B.Ed Admission 2026: बीएड में एडमिशन का एक और मौका, 900 सीटें खाली, 22 नवंबर से खुलेंगे रजिस्ट्रेशन
डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान

By Sandeep Kumar

डॉक्टर बनाने वाले शिक्षक उतरेंगे सड़क पर! MP के 19 मेडिकल कॉलेजों में आंदोलन का ऐलान
गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट

By Mukesh Sharma

गांवों के जनादेश से जयपुर की कुर्सियों तक भूचाल! डोटासरा मजबूत,मदन राठौड़ की विदाई के संकेत, मंत्रिमंडल में फेरबदल की आहट
अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा

By Jageshwar Prasad

अनूपगढ़-सूरतगढ़ ट्रैक धमाके में बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान में बैठे हैंडलर शाह को लोकेशन भेजने वाला आरोपी दबोचा
हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू

By Jageshwar Prasad

हाईकोर्ट के सख्त रुख के बाद जेडीए हरकत में, 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर; डिमार्केशन शुरू
RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया

By Umeshwari Baghel

RTE Admission 2027-28: निजी स्कूलों में मुफ्त दाखिले का सुनहरा मौका, 1 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन, जानें लॉटरी और एडमिशन की पूरी प्रक्रिया