इंदौर के व्यापारियों का UPI पर MDR का विरोध, 18 सितंबर से विरोध में लगेंगे पोस्टर

Sanjay Gupta | Sept 16, 2026, 17:12 IST
इंदौर के व्यापारियों का UPI पर MDR का विरोध
इंदौर के व्यापारियों का UPI पर MDR का विरोध
यूपीआई से दो हजार से अधिक राशि भुगतान पर एमडीआर का विरोध शुरू हो गया है। इंदौर में व्यापारियों ने इसे गलत बताते हुए 18 सितंबर से विरोध की घोषणा कर दी है।

Indore. यूपीआई पर दो हजार से अधिक के भुगतान पर 15 अक्टूबर से 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा। इसे MDR (मर्चेंट डिस्काउंट रेट) नाम दिया गया है। पर्सन टू पर्सन पर यह लागू नहीं है लेकिन व्यापारियों को यह लगेगा। यह फीस पांच रुपए से लेकर अधिकतम 300 रुपए तक होगी। वहीं इसका मप्र की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में विरोध शुरू हो गया है।



यह बोले व्यापारी

इंदौर रिटेल गारमेंट्स एसोसिएशन ने इस मुद्दे पर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए दुकानों पर विरोध के पोस्टर लगाने की मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है।



एसोसिएशन के अध्यक्ष अक्षय जैन ने बताया कि 18 सितंबर 2026 से शहर की विभिन्न दुकानों पर ‘UPI पर मर्चेंट फीस का विरोध’ संबंधी पोस्टर लगाए जाएंगे। उनका कहना है कि डिजिटल भुगतान आज व्यापारिक लेन-देन का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है। ऐसे में UPI भुगतान पर अतिरिक्त शुल्क का सीधा असर व्यापारी और ग्राहक दोनों पर पड़ सकता है।



इस शुल्क से लागत बढ़ सकती है

अक्षय जैन ने कहा कि यह अभियान किसी राजनीतिक दल के विरोध में नहीं, बल्कि व्यापारियों और उपभोक्ताओं की चिंता सरकार तक पहुंचाने का प्रयास है। दुकानों पर लगाए जाने वाले पोस्टरों के माध्यम से ग्राहकों को भी जानकारी दी जाएगी।



एसोसिएशन का कहना है कि छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए प्रत्येक डिजिटल लेन-देन पर लगने वाला शुल्क कारोबार की लागत बढ़ा सकता है। वहीं ग्राहकों को भी भुगतान व्यवस्था में अतिरिक्त लागत का सामना करना पड़ सकता है।



चरणबद्ध तरीके से करेंगे विरोध

व्यापारियों ने कहा कि 18 सितंबर से शुरू होने वाली यह मुहिम बाजारों में UPI शुल्क के मुद्दे को प्रमुखता से उठाएगी। एसोसिएशन ने व्यापारियों से पोस्टर अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। साथ ही कहा कि चरणबद्द तरीके से इसका विरोध किया जाएगा।



ये भी पढ़ें...



2000 तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा कोई चार्ज, सरकार ने खत्म किया पूरा कन्फ्यूजन



अब एक ऐप से दूसरे ऐप में पोर्ट होगा आपका UPI AutoPay, बार-बार नहीं करना होगा सेट



बच्चों के हाथ में फोन, फिर भी खाते से नहीं निकलेंगे मनमाने पैसे! जानें UPI Circle फीचर



मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी: MPSEDC भर्ती 2026 के 212 पदों पर मौका





Tags:
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • UPI
  • यूपीआई
  • MDR