यशवंत क्लब में डॉ भरत अग्रवाल की बड़ी जीत, मीडिया से है खास नाता

Sanjay Gupta | Dec 16, 2024, 11:02 IST
DR BHARAT AGARWAL
इंदौर के बहुचर्चित यशवंत क्लब में सालों से चल रही सदस्यता देने का पहला चरण आखिरकार रविवार रात को पूरा हो गया। मीडिया घराने में जेंटलमैन के रूप में पहचान रखने वाले डॉ. भरत अग्रवाल को सर्वाधिक वोट मिले हैं।

इंदौर के बहुचर्चित यशवंत क्लब में सालों से चल रही सदस्यता देने का पहला चरण आखिरकार रविवार रात को पूरा हो गया। मीडिया घराने में जेंटलमैन के रूप में पहचान रखने वाले डॉ. भरत अग्रवाल को सर्वाधिक वोट मिले हैं। उन्हें 49 में से 41 सदस्यों ने उन्हें वोट डाले। वह क्लब के सदस्य बने हैं।



ये बड़े नाम भी बनेंगे क्लब के सदस्य

- यह बने YC क्लब के सदस्य

yc club 5


- यह YC क्लब से हुए बाहर

यह थी चयन प्रक्रिया

कुल 75 सदस्यों के लिए 50 सदस्यीय बैलेटिंग कमेटी ने वोट दिए और इसमें से सदस्यता के लिए अनिवार्य वोट 33 रखे गए। यानी क्लब की सदस्यता पाने के लिए कम से कम 33 वोट पाना अनिवार्य था, जो 57 सदस्यों ने प्राप्त किए। एक वोट रद्द हुआ। इन सभी 57 को सदस्यता दी जाएगी। बाकी 18 सदस्य बाहर हो गए। बाहर होने में कई बड़े नाम हैं तो अंदर आने वाले भी हाई प्रोफाइल है।



मोनू भाटिया और उनके भाई दोनों बाहर

हाल ही में श्रीगुरुसिंघ सभा चुनाव में रिंकू भाटिया की खंडा पैनल को एकतरफा हराने वाले हरपाल उर्फ मोनू सिंह भाटिया बाहर हो गए हैं। उनका क्लब सदस्य बनने का सपना टूट गया। मोनू को 49 वैध मतों में से केवल 28 वोट ही मिले। इसी तरह उनके भाई गुरमीत सिंह भाटिया को मात्र 25 वोट मिले और दोनों ही बाहर हो गए।



पूर्व विधायक पुत्र, पत्रकार हरीश भी बाहर

इसके साथ ही बाहर होने वालों में पूर्व विधायक संजय शुक्ला के बेटे सागर शुक्ला भी 31 वोट ही पा सके। वह कट ऑफ वोट से दूर रहे। इसके साथ ही पत्रकार हरीश फतेहचंदानी को भी केवल 26 वोट मिले और वह भी सदस्यता से बाहर हो गए।



पुलिस लाइजनर जयसिंह जैन भी अंदर नहीं आ सके

पुलिस अधिकारियों से बहुत ही करीबी संबंध रखने वाले और शराब कारोबारियों के भी करीबी जयसिंह जैन की पत्नी टीना जैन के जरिए क्लब में प्रवेश करने की मंशा पूरी नहीं हुई। उनकी पत्नी को मात्र 22 वोट मिले और वह भी बाहर हो गए। बिल्डर गोपाल गोयल, बिल्डर चुग की पत्नी, भी बाहर हो गए हैं। उधर हाईकोर्ट के अधिवक्ता रविंद्र सिंह छाबड़ा को केवल दो वोट मिले, बताया जा रहा है कि ऐन वक्त पर उन्होंने खुद को विड्रा कर लिया था, लेकिन प्रक्रिया चालू रहने से उनके नाम पर भी वोटिंग हुई और दो वोट गिरे।



अब अगले चरण में यह होगा

तय प्रस्ताव के अनुसार हर चरण में 25-25 सदस्य बनाए जाने हैं और इस तरह कुल 100 को नई सदस्यता दी जाना है। लेकिन कानूनी प्रक्रिया से अटके बीते 25 सदस्यों को जोड़कर एक साथ 50 सदस्य बनाए जाने थे। कट ऑफ वोट पर 57 पहुंच गए, इसलिए इन सभी को सदस्यता दी जाएगी। अब अगले चरण में 25 की जगह केवल 18 को सदस्यता मिलेगी। वेटिंग आवेदकों में भी कई हाई प्रोफाइल है जो अब सदस्यता की दौड़ में रहेंगे। वहीं जो पहले चरण में बाहर हुए 18 सदस्य अब पूरी तरह से क्लब से बाहर हो चुके हैं और इन्हें सदस्यता नहीं मिलेगी।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • इंदौर न्यूज
  • इंदौर यशवंत क्लब
  • मध्य प्रदेश
  • डॉ. भरत अग्रवाल
  • मोनू भाटिया
  • मध्य प्रदेश समाचार