पद्मश्री जनक पलटा के साथ 23.47 लाख की धोखाधड़ी, CBI ने किया दर्ज केस
MP News : पद्मश्री अवार्डी और समाजसेवी जनक पलटा के साथ बैंक में बड़ी धोखाधड़ी हो गई है। इस मामले में सीबीआई सक्रिय हुई है और बैंक की शिकायत पर असिस्टेंट मैनेजर स्टेट बैंक आफ इंडिया के खिलाफ हाल ही में केस दर्ज किया है।
ये खबर भी पढ़ें : Insurance Froud: रिटायर्ड महिला प्रोफेसर से ठगे 96 लाख, 34 बार में जमा कराए रुपए
धोखाधड़ी बैंक के असिस्टेंट मैनेजर ने की
ये खबर भी पढ़ें : 25 वर्षीय SBI बैंक में कार्यरत वधू के लिए विश्वकर्मा वर चाहिए
इस तरह की धोखाधड़ी
जनक पलटा ने एक जून 2020 में यहां पर स्पेशल टर्म डिपॉजिट रिसिप्ट (STDR) की थी। इस राशि में से 23.47 लाख रुपए को डोंगरे ने निकालते हुए अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिए। साथ ही दस लाख रुपए नकद भी निकाले।
ये खबर भी पढ़ें : अफसरों से ऑफिसर्स मेस में CBI कर रही पूछताछ... महादेव सट्टा एप केस
दूसरे के खातों में इस तरह शिफ्ट कर दी राशि
डोंगरे ने यह राशि खाते में मैच्योर होने पर मिलने वाली राशि को पहले ही निकाल लिया और पंकज जीनवाल नाम के व्यक्ति के खाते में डाल दी। बाद में यह अलग-अलग कातों में शिफ्ट की गई। बाद में जीनवाल के खाते से 10 लाख रुपए कैश निकाल लिया। डोंगरे ने पंकज जीनवाल के खाते में अपना मोबाइल नंबर धोखाधड़ी से अपडेट कर दिया। इससे ओटीपी के जरिए उन्हें इस बैंक खाते का लेनदेन करने की अनुमति मिल गई। डोंगरे ने ओटीपी के जरिए ऑनलाइन ट्रांजेक्शन भी शुरू कर दिए।
ये खबर भी पढ़ें : Uttarpradesh का ये मामला Indore से भी जुड़ा हुआ ? लेकिन मामले में हुई है हैप्पी एंडिंग
इन धाराओं में हुआ केस
स्टेट बैंक को शिकायतें मिलने पर डोंगरे के खिलाफ इंटरनल जांच की और बैंक का ऑडिट कराया गया। जांच में दोषी पाए जाने पर डोंगरे की आर्थिक अनियमितताओं को लेकर सीबीआई को शिकायत की गई। जिसमें अब सीबीआई ने अब उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(2) और 13(1)(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।