इंदौर में IPS ने छोड़ी नौकरी, जोन 4 के DCP सुनील मेहता के VRS को मंजूरी
इंदौर जोन 4 में डीसीपी पद पर पदस्थ आईपीएस सुनील मेहता के वीआरएस को मंजूरी मिल गई है। मप्र शासन ने उनके एक जून 2026 के आवेदन को मंजूरी दे दी है। मेहता प्रमोटी आईपीएस है। उनकी सेवानिवृत्ति 31 अगस्त से मंजूर हुई है।
गृह विभाग ने यह जारी किया पत्र
मप्र शासन गृह विभाग अपर सचिव अन्नू भलावी ने इस संबंध में पत्र जारी किया है। इसमें लिखा है कि सुनील मेहता आईपीएस जोन 4 डीसीपी इंदौर द्वारा 1 जून को नोटिस भेजकर 31 अगस्त से वीआरएस चाहा गया है। अखिल भारतीय सेवा के नियम के तहत उन्हें स्वैच्छिक सेवानिृत्ति दी जाती है।
एक साल तक पद नहीं ले सकेंगे
इस पत्र के साथ शर्त लगाई गई है कि मेहता सेवानिृत्ति के बाद एक साल तक किसी व्यवसायिक पद को नहीं ले सकेंगे।
सुनील मेहता का सफर
मेहता 1996 बैच के राज्य पुलिस सेवा (डीएसपी) के अधिकारी हैं और साल 2016 के प्रमोटी आईपीएस हुए। आईपीएस होने के बाद वह इंदौर ग्रामीण में एसपी रहे और फिर सिवनी एसपी बने और मई 2026 में उन्हें इंदौर में डीसीपी जोन 4 पदस्थ किया गया था।
इंदौर में अब तीन डीसीपी पद रिक्त
इंदौर में अब तीन डीसीपी पद रिक्त हो गए हैं। ट्रैफिक डीसीपी लंबे समय से रिक्त है। अब जोन 4 भी रिक्त हो गया है। वहीं इंदौर पुलिस मुख्यालय डीसीपी पद भी रिक्त है।
परिवार के साथ बिताना है समय- मेहता
इस संबंध में मेहता ने द सूत्र को बताया कि अब वह परिवार के साथ समय बिताना चाहते हैं। इसलिए नौकरी को अलविदा कहा है और कोई कारण नहीं है। नौकरी में अभी करीब साढ़े चार साल बाकी थे।
ये खबरें भी पढ़ें...
आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- मैं मूर्ख थी...
अफसर क्यों छोड़ रहे पावरफुल नौकरी: 14 महीने में 7 IPS-IAS ने छोड़ी सर्विस
इंदौर के वार्ड 58,60 में पार्षद पद के लिए फिर चुनाव, कादरी, अंसारी की गई है पार्षदी
MPPSC राज्य सेवा मेंस के लिए निर्देश जारी, 90 मिनट पहले पहुंचना होगा, सतना में बारिश से चिंता