ias ips resignation
अफसर क्यों छोड़ रहे पावरफुल नौकरी: 14 महीने में 7 IPS-IAS ने छोड़ी सर्विस
Jitendra Shrivastava | Updated:
Photograph: (THESOOTR)
आईएएस दिव्या मित्तल के इस्तीफे की खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अभिषेक तिवारी के साथ ही 14 महीने में 7 युवा IPS ने भी नौकरी छोड़ दी है। आंकड़े बताते हैं यह मास एग्जिट नहीं, बल्कि करियर बदलने का ट्रेंड बढ़ा है।
समझें क्या है पूरा मामला...
- 14 महीने में 7 युवा IPS अफसरों ने छोड़ी सरकारी नौकरी।
- दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद देशभर में तेज हुई बहस।
- आंकड़े बोले, मास एग्जिट नहीं बस करियर बदलने का चलन है।
- IRS अफसरों में इस्तीफे की रफ्तार सबसे ज्यादा पाई गई है।
- कॉरपोरेट पैकेज और राजनीति बनी अफसरों के इस्तीफे की बड़ी वजह।
उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की आईएएस दिव्या मित्तल ने 13 साल की सेवा के बाद पद छोड़ दिया। इसी दौरान देशभर में 7 युवा IPS (Indian Police Service) अधिकारियों ने भी इस्तीफा दिया। इन सभी की उम्र 40 साल से कम थी।
इन घटनाओं ने एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर किस राज्य से सबसे ज्यादा इस्तीफे आ रहे हैं। और नई पीढ़ी का प्रतिष्ठित सरकारी नौकरी से मोहभंग क्यों हो रहा है।
किन राज्यों से इस्तीफे
उत्तर प्रदेश में देश में सबसे ज्यादा 652 स्वीकृत IAS पद हैं। यहीं से दिव्या मित्तल का मामला सामने आया। वे IIT (Indian Institute of Technology) दिल्ली और IIM (Indian Institute of Management) बैंगलोर से पढ़ी हैं। लंदन की बड़ी नौकरी छोड़कर वे IAS बनी थीं।
बिहार से नुरुल होदा और काम्या मिश्रा नाम के दो IPS अफसरों ने इस्तीफा दिया। ओडिशा में भुवनेश्वर की DCP जगमोहन मीणा ने भी सेवा छोड़ी। मध्य प्रदेश के अभिषेक तिवारी, आंध्र प्रदेश के सिद्धार्थ कौशल और उत्तराखंड के लोकेश्वर सिंह भी इस सूची में शामिल हैं।
मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अभिषेक तिवारी ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। रतलाम, बालाघाट और सागर में एसपी रह चुके IPS ABHISHEK TIWARI दिल्ली में पदस्थ थे। वे NTRO (नेशनल टेक्निकल रिसर्च ऑर्गनाइजेशन) में सेवाएं दे रहे थे। उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया, फिलहाल कारण स्पष्ट नहीं है।
2013 कैडर के IPS अभिषेक तिवारी NTRO (National Technical Research Organization) दिल्ली में स्थित भारत की प्रमुख तकनीकी खुफिया एजेंसी में पदस्थ थे। यह एजेंसी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) के अधीन कार्य करती है।
अफसर क्यों छोड़ रहे नौकरी
दूसरा बड़ा कारण कॉरपोरेट और विदेशी मौके हैं। मध्य प्रदेश के अभिषेक तिवारी ने साइबर सिक्योरिटी बिजनेस के लिए IPS छोड़ी। सिद्धार्थ कौशल रिलायंस में गए, वहीं लोकेश्वर सिंह UN (United Nations) की नौकरी के लिए विदेश चले गए।
तीसरा कारण निजी संतुष्टि और नए क्षेत्र हैं। कई अफसर 10-15 साल की सेवा के बाद लेखन या समाजसेवा की तरफ मुड़ते हैं। दिव्या मित्तल का कदम भी इसी दिशा में देखा जा रहा है।
क्या वाकई मास एग्जिट है
IRS में सबसे ज्यादा एग्जिट
इसकी वजह साफ है। IRS अफसर 10-15 साल बाद बिग-4 ऑडिट फर्मों या लीगल ट्रिब्यूनल में जाते हैं। वहां उन्हें सरकारी वेतन से 3 से 5 गुना ज्यादा पैकेज मिलता है।
किन राज्यों से ज्यादा IAS-IPS छोड़ी नौकरी?
उत्तर प्रदेश
दिव्या मित्तल ने IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई की थी। उन्होंने विदेश की अच्छी नौकरी छोड़कर सिविल सेवा को चुना था। मिर्जापुर के लहुरियादह गांव में लंबे समय बाद घर-घर नल से पानी पहुंचाने के काम को लेकर वह चर्चा में आई थीं।
बिहार
ओडिशा
दूसरे राज्यों में भी सामने आए मामले
हालांकि, उपलब्ध आधिकारिक आंकड़ों से यह साफ नहीं होता कि किसी एक राज्य में इस्तीफों की संख्या सबसे ज्यादा है। हाल के चर्चित मामलों के आधार पर उत्तर प्रदेश, बिहार और ओडिशा सबसे ज्यादा चर्चा में रहे हैं।
इस्तीफा देना कितना मुश्किल
अंतिम मंजूरी भी अलग-अलग स्तर पर मिलती है। IAS में प्रधानमंत्री, IPS में गृह मंत्री और IFS में पर्यावरण मंत्री फैसला लेते हैं। सरकार चाहे तो जनहित का हवाला देकर इस्तीफा रोक भी सकती है।
सेवा छोड़ने का ये भी एक कारण
आंकड़े साफ करते हैं कि सामूहिक इस्तीफे जैसी स्थिति नहीं है। बदलाव सिर्फ अफसरों की सोच में आया है। अब युवा अफसर बेहतर मौका मिलने पर प्रतिष्ठित नौकरी छोड़ने में संकोच नहीं करते।
ये खबरें भी पढ़ें...
आईएएस दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, पोस्ट में लिखा- मैं मूर्ख थी...
आईपीएस अभिषेक तिवारी का सीक्रेट प्लान, इस्तीफा देने के बाद ऐसे मजबूत करेंगे Make in India
आईपीएस अभिषेक तिवारी का इस्तीफा, वीरता पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित
8वें वेतन आयोग में देरी से लाखों कर्मचारियों को 3.45 लाख का नुकसान! समझें गणित
जयपुर में CM भजनलाल और मंत्री राठौड़ के क्षेत्र में BJP को झटका, सांगानेर में RLP और झोटवाड़ा में कांग्रेस का बोर्ड
By Ashish Bhardwaj
स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती, 20 नवंबर से आवेदन शुरू, जानें कैसे करना है अप्लाई
By VINAY VERMA
मंशा, पब्लिक व्यू और जाति की जानकारी पर कोर्ट की टिप्पणी, महेंद्रगढ़ केस में झुंझुनू के युवक को मिली अग्रिम जमानत
By Jageshwar Prasad
स्मार्ट सिटी की 352 करोड़ की जमीन, बिल्डर मालपानी ने टेंडर की गोपनीयता ही खोल दी, मामला पहुंचा कोर्ट
By Sanjay Gupta
आम आदमी के मकान पर हथौड़ा, पांच सितारा होटल पर मेहरबानी? नाहरगढ़ में ट्राइडेंट के निर्माण पर सवाल
By Mukesh Sharma
मेंटोर इंडिया केस: जिंदा गवाह को जांच में मृत बताया, 9 साल पुराने धोखाधड़ी मामले में पुलिस पर सवाल
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPPSC ने जारी किया 2027 का परीक्षा कैलेंडर: जनवरी में पहली PSC, मई में स्पेशल PSC, 25 परीक्षाओं का शेड्यूल आया
By Sanjay Gupta