जीतू पटवारी का सीएम से सवाल, BJP विधायकों को 15 करोड़, कांग्रेस विधायकों को शून्य क्यों?
मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर विकास निधि के आवंटन में भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर कई सवाल उठाए हैं। पटवारी ने दावा किया है कि सरकार सिर्फ बीजेपी विधायकों को ही विकास निधि दे रही है। उन्होंने लिखा कि विधायकों को विकास कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपए मिल रहे हैं, जबकि कांग्रेस के विधायकों को पूरी तरह से नजरअंदाज किया जा रहा है।
विधानसभा में भी उठा मुद्दा
बीजेपी विधायक कर रहे भ्रष्टाचार: पटवारी
पटवारी (Jitu Patwari) ने आरोप लगाया कि भाजपा विधायकों को दी जा रही निधि का 30-40% हिस्सा भ्रष्टाचार में चला जाता है। उन्होंने दावा किया कि ठेकेदार और नौकरशाह इसमें कमीशनखोरी कर रहे हैं, जिससे जनता को वास्तविक लाभ नहीं मिल रहा है। उनका अनुमान है कि दिए गए 100 रुपए में से मात्र 30-35 रुपए ही विकास कार्यों में खर्च किए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सदन में बीजेपी ने ED को लेकर दी जानकारी तो भड़के जीतू पटवारी, बोले- सत्ता ने माना...
जीतू पटवारी की सरकार से मांग
- सभी विधायकों को समान रूप से 15 करोड़ रुपए की विकास निधि दी जाए।
- निधि आवंटन और व्यय प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया जाए।
- भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए।
बता दें बीते साल भी एमपी सरकार पर कांग्रेस ने इस तरह के आरोप लगाए थे। तब सरकार ने कहा था कि पैसा सभी को मिला है। अब कांग्रेस ने फिर से इस मुद्दे को उठाया है।
यह भी पढ़ें: MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक