MP विधानसभा में तीखी बहस, BJP विधायक ने सरकार को घेरा, अध्यक्ष बोले-बैठ जाओ
Rohit Sahu | Published:
bhind bjp mla
भिंड जिले के नयागांव में नवीन कॉलेज खोलने की घोषणा को एक साल हो चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। यह सवाल बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विधानसभा में किया तो विधानसभा अध्यक्ष को उन्हें बैठाना पड़ा।
भिंड जिले के नयागांव में नवीन कॉलेज बनाने की घोषणा के बाद भी काम शुरू नहीं होने को लेकर बीजेपी विधायक ने अपनी ही सरकार को घेर लिया। मामला इतना बड़ गया कि विधानसभा अध्यक्ष को दखल देकर उन्हें बैठने के लिए कहना पड़ा। दरअसल भिंड विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने विधानसभा के बजट सत्र में सरकार से यह स्पष्ट करने को कहा कि अब तक क्या कार्यवाही हुई है और परियोजना की स्थिति क्या है। इसके जवाब में शिक्षा मंत्री ने कहा कि जमीन मिलते ही काम शुरू कर देंगे।
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह के सवाल पर उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने विधानसभा में जवाब देते हुए कहा कि सरकार महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (DPR) तैयार किया जा रहा है। साथ ही निर्माण के लिए सरकारी जमीन भी तलाश की जा रही है। हालांकि, मंत्री ने परियोजना के पूर्ण होने की समय-सीमा स्पष्ट नहीं की, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बनी हुई है।
यह भी पढ़ें: बिजली कटौती समेत कई मुद्दों पर BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, खूब कोसा
सरकार के जवाब पर बीजेपी विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने गरम लहजे में इंदर सिंह परमार से कहा, 'आप बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर कुछ नहीं कर रहे हैं। आप अभी घोषणा करें कि इस सत्र में कॉलेज चालू हो जाएगा। हम आपको सरकारी जमीन देने को तैयार हैं। इस बहस को बढ़ता देख विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने दोनों को बैठने को बैठन के लिए कहा तब जाकर मामला शांत हुआ।
यह भी पढ़ें: सौरभ शर्मा मामले की CBI जांच की मांग, विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा, किया वॉकआउट
नयागांव और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं है, जिसके कारण छात्र-छात्राओं को दूरस्थ शहरों में जाना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बावजूद अब तक कोई कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। छात्रों और अभिभावकों की मांग है कि शीघ्र ही महाविद्यालय निर्माण कार्य शुरू किया जाए।
यह भी पढ़ें:BJP विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की योजना का किया विरोध, जानें पूरा मामला
घोषणा के 1 साल बाद भी नहीं बना कॉलेज
विधायक नरेंद्र सिंह कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 6 मार्च 2024 को भिंड में आयोजित एक सम्मेलन के दौरान नयागांव में महाविद्यालय खोलने की घोषणा की थी। लेकिन एक वर्ष बीतने के बावजूद, इस दिशा में अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
इन तीन बिंदुओं पर जवाब दें: विधायक
- क्या इसके लिए उपयुक्त स्थान का चयन किया गया है?
- महाविद्यालय स्थापित करने के लिए अब तक क्या कार्यवाही हुई है?
- परियोजना के लिए बजट स्वीकृत हुआ है या नहीं, और इसकी समय-सीमा क्या है?
जमीन मिलते ही काम शुरू करेंगे: मंत्री
यह भी पढ़ें: बिजली कटौती समेत कई मुद्दों पर BJP विधायकों ने अपनी ही सरकार को घेरा, खूब कोसा
जमीन हम देंगे आप काम शुरू करो
यह भी पढ़ें: सौरभ शर्मा मामले की CBI जांच की मांग, विधानसभा में कांग्रेस का जोरदार हंगामा, किया वॉकआउट
स्थानीय लोगों में बढ़ रही नाराजगी
यह भी पढ़ें:BJP विधायक चिंतामणि मालवीय ने अपनी ही सरकार की योजना का किया विरोध, जानें पूरा मामला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
By Neel Tiwari
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
By Ramanand Tiwari
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
By Ashish Bhardwaj
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
By Umeshwari Baghel
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
By Amresh Kushwaha
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर
By Ramanand Tiwari