जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार को घेरा, बोले-एमपी में पर्ची से चल रही सरकार

Sandeep Kumar | May 11, 2026, 18:43 IST
jeetu patwari
सतना में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मोदी की अपील पर प्रतिक्रिया दी और कुपोषण के मुद्दे को उठाया। साथ ही कहा है कि उन्होंने 33 हजार एपस्टीन फाइल्स का खुलासा होने का दावा।

News in Short

  • जीतू पटवारी ने सतना में भाजपा पर तीखा हमला किया।
  • कुपोषण की स्थिति पर चिंता जताई, 40 रुपए में पोषण संभव नहीं।
  • एपस्टीन फाइल्स का आधा सच सामने नहीं आया, 33 हजार फाइल्स बाकी हैं।
  • पश्चिम बंगाल चुनाव पर आरोप, लोकतंत्र की हत्या और चुनाव में धांधली।
  • कांग्रेस प्रदेश में सम्मेलन आयोजित करेगी, राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।

News in Detail

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सतना में भाजपा सरकार पर तीखा हमला किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया, कुपोषण, और मोदी की अपील पर सवाल उठाए। पटवारी ने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार पर्ची से चल रही है और ट्रंप के हाथों में मोदी की लगाम है। साथ ही, 33 हजार एपस्टीन फाइल्स का सच अभी सामने आना बाकी है।



मध्यप्रदेश में पर्ची से चल रही सरकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल और सोना न खरीदने की अपील पर जीतू पटवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मोदी देश को विश्वगुरु बनाना चाहते हैं। वह चाहते हैं कि लोग विदेश न जाएं और सोना न खरीदें। पटवारी ने मोदी को देश के सबसे कमजोर प्रधानमंत्री कहा। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश की सरकार पर्ची से चल रही है। पटवारी के अनुसार, मोदी और शाह के बाद भारत का शासन ट्रंप के हाथों में है।



भाजपा सरकार पर हमला

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सोमवार को सतना में भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने प्रदेश और राष्ट्रीय मुद्दों पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी और कई गंभीर आरोप लगाए। सतना सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता के दौरान पटवारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव, लोकतंत्र, कुपोषण और प्रधानमंत्री मोदी की हालिया अपील पर अपने विचार रखे।



प्रदेश में कुपोषण की स्थिति पर चिंता

पटवारी ने प्रदेश में कुपोषण की गंभीर स्थिति पर चिंता जताई। सतना जिले को लेकर उन्होंने कहा कि कुपोषण की समस्या सबसे ज्यादा यहीं है। हालांकि, सरकार केवल दावे कर रही है और जमीन पर कोई काम नहीं हो रहा। उन्होंने कहा कि केवल 40 रुपए में बच्चों को पोषित करना कैसे संभव हो सकता है? उनके मुताबिक, कुपोषण दूर करने के नाम पर सिर्फ भ्रष्टाचार किया जा रहा है और योजनाओं का लाभ सही तरीके से जरूरतमंदों तक नहीं पहुंच पा रहा है।



सरकार से पारदर्शिता की मांग

पटवारी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य और पोषण जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं लगातार कमजोर हो रही हैं। उन्होंने सरकार से कुपोषण की वास्तविक स्थिति पर गंभीरता से काम करने और पारदर्शी व्यवस्था लागू करने की मांग की।



एपस्टीन फाइल्स पर क्या बोले पटवारी?

जीतू पटवारी ने एपस्टीन फाइल्स का जिक्र करते हुए कहा कि इसका अभी आधा सच भी सामने नहीं आया है। उन्होंने दावा किया कि 33 हजार फाइल्स अभी खुलना बाकी हैं और जब पूरा सच सामने आएगा, तो पता चलेगा कि मोदी की लगाम ट्रंप के हाथों में है।



सम्मेलन की घोषणा

पार्टी संगठन को मजबूत करने और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी जल्द ही प्रदेश में बड़े स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। यह सम्मेलन रीवा संभाग से शुरू होगा, और सतना में संभागीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें राहुल गांधी भी शिरकत करेंगे।



पश्चिम बंगाल चुनाव पर सवाल

पत्रकारों से चर्चा करते हुए पटवारी ने पश्चिम बंगाल चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि वहां लोकतंत्र की हत्या की गई है और चुनाव को लूटा गया। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान अधिकारियों के तबादले किए गए और लगभग 70 लाख मतदाताओं का मतदान रोक दिया गया।



पटवारी का कहना था कि इस प्रकार की घटनाएं लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर खतरे की घंटी हैं और ये आने वाली पीढ़ी के लिए सही संदेश नहीं देतीं। उनके अनुसार, चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से नहीं कराए गए।



ये भी पढ़ें...

माउंट एवरेस्ट का एमपी कनेक्शन, जिस केंद्र ने नापी ऊंचाई, वह भूरी टोरी अब बनी खंडहर



NCRB Report 2024: आदिवासियों के खिलाफ अपराध में एमपी देश में टॉप पर, देखें ताजा रिपोर्ट



आज कूनो में चीतों को छोड़ेंगे सीएम मोहन यादव, छतरपुर जाएंगे जीतू पटवारी, जानें पूरा शेड्यूल



पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल के संबंधों पर तंज





Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • जीतू पटवारी
  • पेट्रोल-डीजल
  • भाजपा सरकार
  • कुपोषण की समस्या
  • एपस्टीन फाइल्स
  • पश्चिम बंगाल चुनाव