पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह का जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल के संबंधों पर तंज

Sanjay Gupta | May 01, 2026, 16:10 IST
Share
digvijay singh jitu patwari congress politics
digvijay singh jitu patwari congress politics

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी और केसी वेणुगोपाल के रिश्तों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पटवारी की पकड़ मजबूत है। मंच से बोले कि गुरु गुड़ रह गया और चेला शक्कर हो गया। बयान से सियासी चर्चा तेज हो गई है।

5 प्वाइंट में समझें क्या है पूरा मामला

  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने जीतू पटवारी पर मंच से तंज कसा।
  • दिग्गी ने कहा दिल्ली में पटवारी की पकड़ मजबूत बताई।
  • उन्होंने पटवारी को केसी वेणुगोपाल के करीब होने का जिक्र किया।
  • दिग्विजय सिंह की गुरु और चेले वाली टिप्पणी चर्चा में आई।
  • बयान के बाद कांग्रेस में सियासी हलचल बढ़ गई है।
INDORE. मध्य प्रदेश केपूर्व सीएम दिग्विजय सिंह घोषणा कर चुके हैं कि वह राज्यसभा के अब दावेदार नहीं हैं। भोपाल में गुरुवार 30 अप्रैल को पार्टी के एक आयोजन में जो उन्होंने कहा, उससे संदेश जाता है कि अब दिल्ली में उनके संबंध वैसे नहीं रह गए हैं। वहीं एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दिल्ली में लगातार पकड़ बना रहे हैं।

क्या बोल गए दिग्गी

दिग्गी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बोल रहे थे और इस दौरान मंच पर जीतू पटवारी और अन्य नेता भी मौजूद थे। इस बीच, एक समाज विशेष के सदस्यों का प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रतिनिधित्व न होने की बात उठी। इस पर सिंह ने मंच से कहा, जीतू भाई, आप तो इनकी नियुक्ति कर दो।

फिर बोले, केसी वेणुगोपाल (संगठन महासचिव) से जो आप कहोगे, वो लिखकर ले आएंगे। जितना फ्री आप हो, उनसे कोई और नहीं हो सकता। आपका कहा कोई टालता है क्या? राजेंद्र गौतम जी यहां बैठे हैं, कभी आपकी बात टाली है क्या? आपकी जो पकड़ एआईसीसी (ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी) में है, वो हमारी थोड़ी है यार।

फिर बोले गुरु गुड़ रह गया

इस पर जीतू पटवारी ने कहा कि मैं तो आपका चेला हूं। इस पर सिंह ने एक और तंज कसा और कहा कि गुरु गुड़ रह गया है और अब चेला शक्कर हो गया है।

चिंटू चौकसे के कारण भी हालत बिगड़े

दरअसल इस विवाद के पीछे एक बड़ी वजह इंदौर शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे भी हैं। जब विधायक पुत्र एकलव्य गौड़ ने शीतलामाता बाजार इंदौर में मुस्लिम वर्ग को हटाने की मुहिम छेड़ी, तो दिग्विजय सिंह इंदौर बाजार में दौरे पर गए। लेकिन इस दौरान चिंटू चौकसे ने सभी को मना कर दिया कि कोई उनके साथ नहीं जाए। बाद में वीडियो भी आया, इसमें चौकसे ने कहा कि कोई भी नेता कभी भी इंदौर आएगा और अपने हिसाब से कुछ करेगा, तो यह नहीं होगा।



इसके बाद चिंटू चौकसे का एक ऑडियो भी आया, जिसमें उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। वहीं चिंटू पूरी तरह से जीतू पटवारी के करीबी हैं और वह कई कार्यक्रम में खुलकर कह चुके हैं कि आगे सीएम जीतू पटवारी बनेंगे।

वेणुगोपाल के कारण दूरी

उधर केरल के नेता व संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की दिल्ली में मजबूत पकड़ हो चुकी है। गांधी परिवार में आज वह सबसे करीबी हैं और संगठन में मजबूत हैं। यदि केरलम में चुनाव में कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह मजबूती और बढ़ेगी।

वहीं जीतू पटवारी मप्र में आज वेणुगोपाल के काफी करीबी हैं। वहीं इसी संबंधों के कारण पटवारी और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के भी संबंध अच्छे हैं। इसके चलते मप्र में पार्टी पर अभी पूरी तरह से पटवारी की चल रही है। माना जा रहा है कि इसी के चलते दिग्विजय सिंह ने यह बात कही।

ये खबरें भी पढ़ें....

फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र से PMJJBY योजना में ढाई करोड़ की धोखाधड़ी, जिंदा लोगों को मरा दिखाया

मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

18वीं लोकसभा में मध्यप्रदेश के सांसदों का रिपोर्ट कार्ड, वोट तो खूब मिले पर संसद में छाई रही चुप्पी

खेतों में गेहूं उगाए, सिस्टम में जीरो, मध्यप्रदेश में सरकार के सैटेलाइट ने लाखों किसानों को झूठा ठहराया

Tags:
  • एमपी कांग्रेस
  • कांग्रेस
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह
  • जीतू पटवारी
  • मध्य प्रदेश
  • हरीश चौधरी
  • केसी वेणुगोपाल
  • चिंटू चौकसे
  • ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज