मध्यप्रदेश में समान नागरिक संहिता की तैयारी तेज, सरकार ने बनाई हाई लेवल कमेटी

Ramanand Tiwari | Apr 27, 2026, 23:57 IST
Share
saman nagrik samita
Photograph: (THESOOTR)

BHOPAL. मध्यप्रदेश सरकार ने समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए उच्च स्तरीय समिति बनाई है। समिति विवाह, तलाक, उत्तराधिकार जैसे मुद्दों पर समीक्षा करेगी।

News In Short

समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने के लिए कमेटी बनाई गई।
समिति विवाह, तलाक, लिव-इन सहित अन्य कानूनों की समीक्षा करेगी।
महिलाओं और बच्चों के अधिकारों पर खास ध्यान दिया जाएगा।
समिति 60 दिनों में रिपोर्ट और ड्राफ्ट बिल सौंपेगी।
UCC से कानूनी समानता और स्पष्टता की उम्मीद है।

News In Detail

मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने एक उच्च स्तरीय समिति गठित की है, जो विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन जैसे मुद्दों पर मौजूदा कानूनों की समीक्षा कर एक समान और व्यावहारिक कानूनी ढांचा तैयार करेगी।

क्या है पूरा मामला?

अभी राज्य में अलग-अलग धर्म और परंपराओं के आधार पर व्यक्तिगत और पारिवारिक कानून लागू हैं। इससे कई बार कानूनी जटिलताएं और असमानता की स्थिति बनती है। इन्हीं चुनौतियों को खत्म करने के लिए सरकार एक समान कानून लाने की तैयारी में है।

कौन-कौन हैं कमेटी में?

सरकार ने इस काम के लिए अनुभवी लोगों की टीम बनाई है-

  • न्यायमूर्ति रंजना प्रसाद देसाई (सेवानिवृत्त सुप्रीम कोर्ट जज)- अध्यक्ष
  • शत्रुघ्न सिंह (सेवानिवृत्त IAS)- सदस्य
  • अनूप नायर (कानूनविद)- सदस्य
  • गोपाल शर्मा (शिक्षाविद)- सदस्य
  • बुधपाल सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता)- सदस्य
  • अजय कटेसरिया (अपर सचिव)- सचिव

कमेटी क्या-क्या करेगी?

समिति को कई अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं-

  • विवाह, तलाक, भरण-पोषण, उत्तराधिकार और लिव-इन संबंधों से जुड़े कानूनों का अध्ययन।
  • उत्तराखंड और गुजरात जैसे राज्यों के मॉडल का विश्लेषण।
  • समाज, संस्कृति और आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए संतुलित कानून का मसौदा तैयार करना।
  • आम जनता, धार्मिक संगठनों और विशेषज्ञों से सुझाव लेना।
  • जरूरत पड़ने पर जनसुनवाई आयोजित करना।
  • महिलाओं और बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा पर खास फोकस।
  • लिव-इन संबंधों के पंजीकरण और अधिकारों पर सुझाव देना।

क्या होगा आगे?

समिति को 60 दिनों के भीतर एक Draft Bill और विस्तृत रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंपनी होगी। इसके आधार पर आगे कानून बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

क्यों है यह कदम अहम?

अगर समान नागरिक संहिता लागू होती है, तो सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होगा। इससे कानूनी स्पष्टता बढ़ेगी और महिलाओं व बच्चों के अधिकारों को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी विधानसभा का विशेष सत्र : ट्रैक्टर लेकर विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झूमाझटकी, विपक्ष का वॉक आउट

“नारी शक्ति पर सियासत: विधानसभा में ‘आरक्षण’ बहाना, असली खेल टालमटोल का?”

एमपी विधानसभा में बहस से ज्यादा टकराव, कांग्रेस का वॉकआउट, किसान मुद्दा भी गरमाया

खाद की लाइन खत्म या नया सिस्टम शुरू? ई-विकास पोर्टल पर किसानों की असली परीक्षा

Tags:
  • मध्यप्रदेश सरकार
  • समान नागरिक संहिता
  • UCC
  • गुजरात
  • तलाक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं