प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले किसी जिलाध्यक्ष को नहीं हटा रहे, बीजेपी सरकार, मंत्री को कहा चोर
News In Short
- प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी 21 अप्रैल को इंदौर में आए और मीडिया से चर्चा की।
- जीतू पटवारी ने बीजेपी सरकार और मंत्रियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
- जीतू पटवारी ने जिलाध्यक्ष हटाने की खबरों को गलत बताया है।
- साथ ही जीतू पटवारी ने महिला आरक्षण और मास्टर प्लान पर भी सवाल उठाए हैं।
- जीतू पटवारी ने कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार पर भी हमला बोला है।
News In Detail
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार 21 अप्रैल को इंदौर पहुंचे। पटवारी ने आनन-फानन में मीडिया को बुलाकर कई मुद्दों पर बात भी की। महिला आरक्षण पर बीजेपी को घेरा और प्रदेश सरकार को चोर कहा।
वहीं हाल ही में मध्यप्रदेश के कई जिलों के कांग्रेस जिलाध्यक्ष के काम से संतुष्ट नहीं होने और उन्हें हटाने की खबरों का खंडन किया। महिला आरक्षण पर कहा कि साल 2023 में पास एक्ट के अनुसार वर्तमान सीट पर इसे लागू किया जाए। परिसीमन की भावना बीजेपी की दूषित मानसिकता भर है।
जिलाध्यक्ष को हटाने पर यह बोले
जीतू पटवारी ने कहा कि सभी जिलाध्यक्षों के कामकाज की समीक्षा हुई है। सभी से संतुष्ट हैं, जिनसे नहीं होंगे उन्हें समझाया होगा। लेकिन हटाने वाली कोई बात नहीं है; यह बेसिर-पैर की न्यूज है।
मास्टर प्लान के पते नहीं, अवैध कॉलोनी फैल रही
पटवारी ने कहा कि इंदौर के सांसद, मंत्री, नौ-नौ विधायक, महापौर सभी ने मुंह सिला हुआ है और चुप्पी साधी है। मास्टर प्लान नहीं आ रहा है। भूमाफियाओं को संरक्षण मिल रहा है। अवैध कॉलोनियां कट रही हैं। मेट्रोपॉलिटन नाम में इंदौर से पहले उज्जैन का नाम है। इंदौर का हक मारा जा रहा है।
बीजेपी पर सत्ता का घमंड
पटवारी ने आगे कहा कि बीजेपी पर सत्ता का घमंड है, क्योंकि अभूतपूर्व वोट मिल रहे हैं। गूगल पर डालो तो बीजेपी में सबसे ज्यादा बलात्कारी निकलते हैं। चाहे प्रीतम लोधी का मामला हो या कोई और। हर साल तीन-चार अधिकारियों की बीजेपी नेता हत्या करते हैं।
इंदौर में पुलिस ही सोना चुरा रही
पटवारी ने कहा कि इंदौर में पुलिस ही सोना चोरी कर रही है। कारण है कि पूरी बीजेपी सरकार चोर है। मंत्री चोर हैं, सिस्टम चोर है और पूरा अंग-अंग चोर है।
प्रदेश में कानून व्यवस्था ठप हो गई है। यहां पुलिस हवाला की राशि लूट रही है। इस भ्रष्टाचार से मुक्ति तभी होगी जब दिल्ली से प्रदेश तक बीजेपी को सत्ता से हटाएंगे।
ये खबरें भी पढ़िए...
एमपी न्यूज: महिला आरक्षण पर MP में सियासी जंग तेज: जीतू पटवारी का पलटवार
कृषि मेले की चमक बनाम किसान की चुप्पी: रायसेन में जीतू पटवारी को रोका
परिसीमन पर गरमाई राजनीति, महिला आरक्षण के साथ विपक्ष; कल होगी बड़ी बहस
मध्यप्रदेश न्यूज: ईमानदारी पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने ली जीतू पटवारी की चुनौती, बोले- मैं हूं ईमानदार