पहले लाड़लियों से वोट लिए,अब योजना से नाम काट रही सरकार: जीतू पटवारी

Sourabh Bhatnagar | Jan 11, 2025, 14:31 IST
Jitu Patwari MP government debt women names deleted
मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर इस समय सियासी विवाद छिड़ा हुआ है। योजना की 20वीं किस्त से पहले 1.63 लाख महिलाओं के नाम काटे जाने की खबर आई है।

मध्य प्रदेश की लाड़ली बहना योजना को लेकर इस समय सियासी विवाद छिड़ा हुआ है। योजना की 20वीं किस्त से पहले 1.63 लाख महिलाओं के नाम काटे जाने की खबर आई है। कारण बताया जा रहा है कि यह महिलाएं 60 वर्ष की आयु पार कर चुकी हैं। कांग्रेस का आरोप लगाया कि राज्य सरकार आर्थिक संकट में घिरी हुई है, इसीलिए वह महिलाओं के नाम योजना से हटा रही है।



कांग्रेस विधायक आरिफ मासूम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि न तो सरकार के पास पर्याप्त धन है और न ही मुख्यमंत्री मोहन यादव के पास सच्चाई बताने की हिम्मत है। कांग्रेस के नेताओं का कहना है कि इस योजना में नए लाभार्थियों के नाम जोड़ने के बजाय पुराने नाम काटने के कारण तलाशे जा रहे हैं।



लाड़ली बहनों के खाते में कब आएगी 20वीं किस्त ? महतारियों के लिए भी बड़ा अपडेट



'वोट लेकर धोखा दिया जा रहा'

नए साल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त, तुरंत जानिए



सीएम मोहन यादव ने कही आर्थिक बोझ की बात

बता दें कुछ दिन पहले ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पहली बार ये बात मानी थी कि इस योजना का बोझ सरकार पर पड़ रहा है। इसके बाद से ही इस योजना को लेकर कांग्रेस ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया था।



महिलाओं की संख्या में गिरावट

जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 तक इस योजना के तहत 1.26 करोड़ महिलाओं को 1250 रुपये दिए जाएंगे। जबकि योजना की शुरुआत से ही लाभार्थियों की संख्या कम हो रही है। 10 जून 2023 में यह संख्या 1.31 करोड़ थी, जो जनवरी 2024 में घटकर 1.29 करोड़ हो गई। दिसंबर 2024 तक यह संख्या 1.28 करोड़ तक पहुंची, और अब जनवरी 2025 में यह घटकर 1.26 करोड़ रह गई है।



मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि बीजेपी सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता दे रही है और यह काम सिर्फ बीजेपी ही कर सकती है, कांग्रेस के बस की बात नहीं है।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • CONGRESS
  • MP Government
  • BJP
  • बीजेपी
  • जीतू पटवारी
  • मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • Laadli Behna Yojana
  • एमपी लाड़ली बहना योजना