नए साल में इस दिन आएगी लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त, तुरंत जानिए

Sourabh Bhatnagar | Jan 03, 2025, 15:56 IST
Share
ladli behna yojana
ladli behna yojana

लाड़ली बहना योजना की 20वीं किस्त का बहनों को इंतजार है। इससे जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार इस दिन महिलाओं के खातों में राशि जमा कर सकती है।

मध्य प्रदेश की लड़ली बहनों के लिए साल 2025 उम्मीदों से भरा है। बीते दिनों पेश किए गए सप्लीमेंट्री बजट में लाड़ली बहना योजना के लिए 465 करोड़ और लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए 85 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं। यह राशि मुख्य बजट के अतिरिक्त है। इसका मतलब है कि लाड़ली बहना योजना आने वाले समय में भी जारी रहेगी।

बहनों को किस्त का इंतजार

जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की किस्त भेजने और कर्मचारियों के एरियर का भुगतान करने के लिए 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया है। इससे लड़ली बहनों को जल्द ही 20वीं किस्त मिलने की उम्मीद है। 19वीं किस्त दिसंबर महीने में 11 तारीख को ट्रांसफर की गई थी, और अब बहनों को जनवरी की किस्त का बेसब्री से इंतजार है।

कब आएगी अगली किस्त?

पिछले कुछ महीनों से महीने की 10 तारीख के आस पास ही महिलाओं के खातों में किस्त की रकम आ रही है। खबरों की मानें तो इस बार मोहन सरकार महीने की 10 तारीख से पहले महिलाओं के खातों में पैसे ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि, इस बार भी राशि में कोई बदलाव नहीं होगा और हर बहन को 1250 रुपए ही दिए जाएंगे। महिला बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने विधानसभा सत्र में स्पष्ट किया कि मासिक राशि में फिलहाल कोई वृद्धि नहीं की जाएगी।

3.75 लाख करोड़ रुपए का कर्ज

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश सरकार ने नए साल 2025 की शुरुआत एक बड़े कर्ज के साथ की है। सरकार ने 1 जनवरी को खुले बाजार में दो चरणों में कुल 5000 करोड़ रुपए का कर्ज लिया है, जिससे राज्य पर कुल कर्ज का आंकड़ा अब 3.75 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है। यह कर्ज भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ई-कुबेर सिस्टम के माध्यम से लिया गया है।

कब शुरू हुई थी योजना?

दरअसल, मुख्यमंत्री लाड़ली बहाना योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साल 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले की थी। आपको बता दें कि योजना की पहली चार किस्तों में महिलाओं के खातों में 1-1 हजार रुपए की राशि ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद किस्त की राशि बढ़ाकर 1,250 कर दी गई। तब से इस योजना के तहत हर महीने महिलाओं को 1250 रुपए की राशि भेजी जाती है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ राज्य की करीब 1.29 करोड़ महिलाओं को मिल रहा है।

FAQ

  1. 1. लाड़ली बहना योजना की अगली किस्त कब आएगी?
    5 जनवरी से 10 जनवरी के बीच ट्रांसफर होने की उम्मीद है।
  2. 2. इस बार महिलाओं को कितनी राशि मिलेगी?
    महिलाओं के खाते में 1250 रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे।
  3. 3. क्या योजना की मासिक राशि बढ़ाई जाएगी?
    नहीं, मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि मासिक राशि में वृद्धि नहीं होगी।
  4. 4. योजना के लिए बजट में कितना अतिरिक्त आवंटन हुआ है?
    सप्लीमेंट्री बजट में 465 करोड़ लाड़ली बहना योजना और 85 करोड़ लाड़ली लक्ष्मी योजना के लिए आवंटित हुए हैं।
  5. 5. कितनी महिलाओं को किस्त का लाभ मिलेगा?
    मध्य प्रदेश की 1.29 करोड़ महिलाएं इस योजना का लाभ उठाएंगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • MP News
  • लाड़ली बहना योजना
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • बीजेपी की लाड़ली बहना योजना
  • Ladli Behna News
  • क्या है लाड़ली बहना योजना
  • MP News लाड़ली बहना योजना
  • लाड़ली लक्ष्मी योजना
  • लाड़ली बहना योजना का पैसा
  • ladli behna
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई