केंद्रीय मंत्री सिंधिया बोले- कांग्रेस में रहते हुए मैंने इमरजेंसी का विरोध किया, कांग्रेस ने...

Amresh Kushwaha | Jun 27, 2025, 13:59 IST
jyotiraditya-scyndia-congress
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि इमरजेंसी का विरोध उन्होंने पार्टी में रहते हुए किया। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर में एक ट्रेन के उद्घाटन के दौरान कांग्रेस पर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस में रहते हुए इमरजेंसी का विरोध किया था। उनका कहना था कि कांग्रेस ने प्रजातंत्र का गला घोंटकर छोड़ दिया था। उन्हें अब माफी मांगनी चाहिए। सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस की आदत है दूसरों पर कीचड़ फेंकने की। पार्टी को अपनी अंतरात्मा में झांक कर माफी मांगनी चाहिए।



सिंधिया ने इस दौरान अपनी यात्रा के अनुभव साझा किया। साथ ही, ग्वालियर से बैंगलोर तक चलने वाली ट्रेन का उद्घाटन किया। जनरल बोगी में सफर करते हुए यात्रियों से बातचीत की।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर में मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया क्यों बोल पड़े, अमिताभ बच्चन की आवाज से मैं भी परेशान



कांग्रेस ने प्रजातंत्र की आवाज को दबाया- सिंधिया

ये खबर भी पढ़िए...योग विथ मेयर में उमड़ी भीड़, ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले योग में भी इंदौर रच रहा इतिहास



5G विलेज की शुरुआत की दी जानकारी

सिंधिया ने अपने संसदीय क्षेत्र में 5G विलेज की शुरुआत की भी जानकारी दी। उनके अनुसार, गुना के आरी-उमरी गांव में 5G विलेज बनाने का काम किया जाएगा। इससे क्षेत्र में टेलीकम्युनिकेशन का क्षेत्र और भी आधुनिक होगा। यह योजना प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में हो रही क्रांति का हिस्सा है। इसका उद्देश्य ग्रामीण इलाकों में टेक्नोलॉजी और डिजिटल सेवाओं का विस्तार करना है।



सिंधिया ने यह भी बताया कि ग्वालियर और शिवपुरी से अब सीधे बेंगलुरु तक ट्रेन सेवा उपलब्ध हो गई है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। अब 30 घंटे में बेंगलुरु तक पहुंचा जा सकेगा।



ये खबर भी पढ़िए...संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, एलन मस्क की Starlink को मिलेगा सैटकॉम लाइसेंस



सिंधिया ने जनरल बोगी में किया सफर

ये खबर भी पढ़िए...पोस्ट ऑफिस की गंदगी देख भड़के केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, खुद उठाई झाड़ू



मैं तो योगी हूं, आप मेरे भगवान हो

गुना रेलवे स्टेशन पर आयोजित सभा में सिंधिया ने अपने बारे में कहा, मैं तो जनरल क्लास का आदमी हूं। मैं तो मिट्टी का आदमी हूं। मैं तो जन जन के हृदय में स्थान पाने वाला व्यक्ति हूं। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, मैं तो योगी हूं, आप मेरे भगवान हो, आपकी तपस्या करना ही मेरे जीवन का लक्ष्य है।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃



🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Emergency | Union Minister Scindia | CONGRESS | Madhya Pradesh | MP News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • CONGRESS
  • कांग्रेस
  • केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • सिंधिया
  • Union Minister Scindia
  • केंद्रीय मंत्री सिंधिया
  • Emergency
  • इमरजेंसी