मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी और युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू की हत्या के दोनों आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

Sanjay Gupta | Jun 24, 2024, 11:57 IST
Monu murder
मृतक मोनू और हत्या के आरोपी दोनों ही राजनीतिक तौर पर एक- दूसरे से जुड़े हुए थे। मोनू पहले इनकी मदद भी कर चुका है, लेकिन कुछ समय पहले मोनू का विवाद हुआ था।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी मोनू कल्याणे की हत्या के दोनों आरोपी पकड़े गए हैं। युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष पद पर रहने वाले मोनू की शुक्रवार-शनिवार की रात को आरोपी पीयूष और अर्जुन ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।



साल 2018 के चुनाव में विजयवर्गीय के पुत्र आकाश विजयवर्गीय की विधानसभा चुनाव की जीत में मोनू ने अहम भूमिका निभाई थी।



भोपाल से पुलिस और क्राइम ब्रांच ने पकड़ा


पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने भोपाल के नजदीक मंडीदीप से दोनों को पकड़ा है। यहां आरोपी अर्जुन के रिश्तेदार के यहां रुके हुए थे। दोपहर तक पुलिस दोनो को इंदौर लेकर पहुंच सकती है।



दोनों से पूछताछ के बाद ही हत्या के कारणों का खुलासा होगा। हत्या को लेकर एक बात ये भी साफ हो चुकी है की हत्या की तैयारी पहले ही हो चुकी थी इसीलिए आरोपियों ने अपने परिवार के सदस्यों को बाहर भेज दिया था।



ये खबर भी पढ़िए...मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के करीबी युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष मोनू की गोली मारकर हत्या



राजनीतिक वर्चस्व के कारण हत्या होने की आशंका


मृतक और हत्या के आरोपी दोनों ही राजनीतिक तौर पर एक- दूसरे से जुड़े हुए थे। मोनू पहले इनकी मदद भी कर चुका है, लेकिन कुछ समय पहले मोनू का विवाद हुआ था।



आकाश विजयवर्गीय से जुड़ने के बाद मोनू राजनीति में तेजी से आगे बढ़ा था और उसे बीजेपी संगठन में पद भी मिल गया था। हर साल भगवा यात्रा से उसका क्षेत्र में लगातार राजनीतिक रूतबा बढ़ रहा है। उसके बढ़ते राजनीतिक कद के चलते क्षेत्र में कई लोगों की नजरों में वह खटक रहा था।



इस बात की भी आशंका है कि कहीं इसी राजनीतिक वर्चस्व के चलते किसी ने उसकी हत्या तो नहीं कराई है? इस एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। इसका खुलासा दोनों आरोपियों से पूछताछ से ही होगा।



घर में लगा दी थी आग, बदला लेने की कसम खाई


वहीं हत्या के बाद मोनू समर्थकों ने इस पर जमकर बवाल किया। उसी मोहल्ले में रहने वाले आरोपियों के घर हमला किया और आग लगा दी थी, लेकिन घर में कोई सदस्य नहीं था। समर्थकों ने बदला लेने तक की कसम खाई और हत्यारों को फांसी देने की मांग की है।



वहीं मंत्री विजयवर्गीय ने इस घटना को दुखद बताया है। हालांकि लॉ एंड आर्डर को लेकर कहा है कि पड़ोसी हत्या कर दे तो इसमें पुलिस क्या कर सकती है, हर दिन 10-12 मर्डर तो शहर में हो नहीं रहे हैं। यहां लॉ एंड आर्डर बेहतर है और पुलिस, प्रशासन कार्रवाई कर रहा है।



sanjay gupta


thesootr links





सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें







Tags:
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • नगर उपाध्यक्ष मोनू
  • मोनू की हत्या के दोनों आरोपी गिरफ्तार
  • मोनू की हत्या