मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने लव जिहाद पर कहा रहमान, राम बताकर दोस्ती करता है
Indore: नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को विधानभा इंदौर एक में स्कूल में वाटर कूलर, फर्नीचर दिए। इसकी लागत एक करोड़ दस लाख थी। इस मौके पर स्कूली छात्राओं को संबोधित किया और लव जिहाद से बचने की नसीहत दी।
यह बोले मंत्री विजयवर्गीय
मंत्री ने कहा कि लव जिहाद सुना है। बेटियों से दोस्ती करते हैं, लेकिन नाम छिपाकर करते हैं। नाम तो राम बताएंगे, श्याम बताएंगे और दोस्ती करेंगे। बाद में बहला-फुसलाकर, लालच देकर विवाह कर लेते हैं। बाद में पता चलता है कि वह विधर्मी निकला और राम की जगह रहमान था। पहली बात तो दोस्ती लड़कों से करना नहीं और करें तो बहुत सोच-समझकर।
मंच से विजयवर्गीय का बेबाक बयान...
"मैं जो भी करता हूं, मुंह पर करता हूं... पीठ पीछे नहीं"
"जो गलत है, वो गलत... जो सही है, वो सही"
"70 साल का हो गया हूं, यूं ही सठिया गया हूं..."
"किसी को बुरा लगे तो लगे... अपने को क्या फर्क पड़ता है उससे"
नशा करने वाले भाईयों को मत बांधो राखी
मंत्री विजयवर्गीय ने इसी के साथ एक बार फिर नशे के खिलाफ नसीहत दी। बेटियों से कहा कि रक्षा बंधन आ रहा है। यदि घर में भाई नशा करता है तो उसे इस बार राखी मत बांधना। बोलना कि मैं कृष्ण भगवान को, हनुमानजी, भोलेनाथ को राखी बांधूंगी लेकिन नशा करने वाले भाई को नहीं। इसका असर होगा।
पहले भी लव जिहाद पर बोल चुके मंत्री
इसके पहले भी विजयवर्गीय लगातार लव जिहाद पर बोलते रहे हैं। करीब एक साल पहले उन्होंने इसे गहरी साजिश करार दिया था। आरोप लगाया था कि कुछ विशेष समुदाय के लड़के हिंदू नाम रखकर बेटियों को बहला-फुसला रहे हैं और उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी मौजूदगी में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ना शर्मनाक है। हर कार्यकर्ता को इसके लिए काम करना चाहिए और सबक सिखाना चाहिए। साथ ही माता-बहनों को बेटियों को अच्छे संस्कार देना चाहिए। बेटियों को रामायण जैसे ग्रंथ पढ़ना चाहिए ताकि वह सही और गलत का फर्क समझ सकें।
जो गलत है, वो गलत: विजयवर्गीय
एक कार्यक्रम में कैलाश विजयवर्गीय ने मंच से बेबाक बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो करते हैं सामने करते हैं। गलत को गलत और सही को सही बताते हैं। उनके बयान के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। सियासी गलियारों में इस पर चर्चा तेज हो सकती है।
ये भी पढ़ें...
कैलाश विजयवर्गीय ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर कहा- सभी को नहीं दे सकते, BJP फैसला नहीं बदलती
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सिंह 80 साल के युवा, उनसे सीखें कांग्रेसी
ट्रैफिक जाम में फंसें कैलाश विजयवर्गीय, कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की क्लास