मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- दिग्विजय सिंह 80 साल के युवा, उनसे सीखें कांग्रेसी

Sanjay Gupta | Jul 10, 2026, 19:46 IST
Share
दिग्विजय सिंह 80 साल के युवा
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. मंत्री कैलाश विजयवर्गीय एक पेड़ मां के नाम का अभियान इस साल फिर शुरू कर रहे हैं। इस मौके पर उन्होंने 21 लाख पौधे लगाने का अह्वान किया। वहीं पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या यात्रा पर कहा कि वह 80 साल के युवा हैं।

नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पीएम नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत इंदौर में इस बार फिर इस अभियान का आरंभ किया है। इसके तहत जिले में 21 लाख पौधे लगाने की बात कही है। इस अभियान की जानकारी देने के दौरान उन्होंने दिग्विजय सिंह की जमकर तारीफ की और प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी व अन्य नेताओं पर तंज कसा।

दिग्गी 80 साल के युवा हैं

मंत्री विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की उज्जैन से अयोध्या तक की पैदल यात्रा पर कहा कि वह 80 साल के युवा है। कांग्रेस के युवाओं को उनसे सीखने की जरूरत है जो हवाई जहाज में उड़ते हैं, कार में घूमते हैं और साइकल से रील बनाते हैं, उन्हें उनसे सीखना चाहिए। जमीन की राजनीति करना चाहिए। विजयवर्गीय ने यह भी कहा कि दिग्विजय सिंह जी इतने इंटेलीजेंट और ब्रिलयंट नेता है कि उनसे कांग्रेस के युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए जो हवाई जहाज में उड़ते हैं।

जीतू पटवारी का पद चला जाए, यह नहीं चाहता

वहीं कांग्रेस को भी पेड़ लगाने के अभियान में बुलाने पर मंत्री ने कहा कि एक बार मैं कांग्रेस के इंदौर दफ्तर गया था। तब शहराध्यक्ष सुरजीत सिंह चडढा का पद चला गया था। मैं जीतू पटवारी को भी न्यौता देने का सोच रहा था लेकिन नहीं जाउंगा, मैं चाहता हूं कि पटवारी अध्यक्ष बने रहें। लेकिन उन्हें पत्र लिख रहा हूं कि पूरे प्रदेश में पेड़ लगाएं।

इस बार 21 लाख पेड़ लगा रहे

विजयवर्गीय ने कहा कि यह अभियान का तीसरा चरण है। इस बार पौधे लगाने के लिए कई जगह चिन्हित कर ली है। पहले साल 51 लाख पौधे लगाए। फिर 15.50 लाख लगाए और इस बार 21 लाख लगा रहे हैं। जमीन चिन्हित हो गई है। बीएसएफ भी जगह दे रहा हैं जहां एक लाख पौधे लगाएंगे। आयोजन के लिए सीएम डॉ. मोहन यादव और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी आ रहे हैं। अन्य केंद्रीय मंत्री भी बाद में समय-समय पर आएंगे। हम सभी से आह्वान कर रहे हैं कि वह पौधे लगाएं। यह भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। ये खबरें भी पढ़ें... मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जिस कांग्रेस नेता से कहा था कौन राकेश यादव, वह BJP में आए, सीधे प्रवक्ता बने ट्रैफिक जाम में फंसें कैलाश विजयवर्गीय, कलेक्टर ने ली निर्माण एजेंसियों की क्लास इंदौर कलेक्टोरेट का बाबू IAS से सीआर लिखवाने फ्लाइट से गया रीवा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी बोले उज्जैन ट्रस्ट घोटाले में जीतू के आरोप सही, दिग्विजय के विचार निजी

Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस
  • मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
  • दिग्विजय सिंह
  • हेमंत खंडेलवाल
  • एक पेड़ मां के नाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं