इंदौर कलेक्टोरेट का बाबू IAS से सीआर लिखवाने फ्लाइट से गया रीवा

Sanjay Gupta | Jul 10, 2026, 17:04 IST
Share
बाबू IAS से सीआर लिखवाने फ्लाइट से गया
Photograph: (THESOOTR)

INDORE. इंदौर कलेक्टोरेट का एक सहायक ग्रेड बाबू शुक्रवार को ताबड़तोड़ अपनी सीआर (गोपनीय चरित्रावली) लिखवाने के लिए फ्लाइट से रीवा गया। यह है पूरी कहानी।

इंदौर कलेक्टोरेट में जो हो जाए कम है। यहां के कई पटवारी करोड़पति है और वह अक्सर फ्लाइट से विदेश जाते हैं। हाल ही में खुड़ैल का एक पटवारी की जांच में यह सामने आ चुका है। अब एक बाबू कलेक्टोरेट से रीवा फ्लाइट से गोपनीय चरित्रावली लिखवाने चला गया।

यह हुआ घटनाक्रम

यह बाबू है देपालपुर तहसील में पदस्थ सहायक ग्रेड बाबू लोकेश लववंशी। दरअसल कलेक्टोरेट के ग्रुप में गुरुवार को संदेश डाला गया। इसमें था कि सभी तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सूचित किया जाता है कि सभी नियुक्ति आदेश, पोदन्नति आदेश आदि की पीडीएफ बनाकर दें। इसमें सीआर आदि भी लगेगी।

फिर बाबू इसलिए गया रीवा

इसके बादबाबूमें सीआर को उत्कृष्ट करवाने के लिए बाबू लोववंशी को रीवा जाना पड़ा। कारण था कि वह महू तहसील में दस साल पदस्थ रहा है और साल 2019 बैच के आईएएस अक्षत जैन जो अभी रीवा निगमायुक्त है, वह महू में एसडीएम रहे हैं।

सीआर के लिए उनकी साइन की जरूरत थी। इसके लिए लोववंशी ने शुक्रवार को रीवा की फ्लाइट पकड़ी और जैन से उत्कृष्ट सीआर करा ली।

अब तत्कालीन कलेक्टर की साइन अटकी

लेकिन अब लोववंशी को पेंच फंस गया कि उसे तत्कालीन इंदौर कलेक्टर और अभी जनसंपर्क आयुक्त मनीष सिंह की भी साइन चाहिए। लेकिन रीवा से भोपाल का सीधा कोई यात्रा साधन नहीं मिल रहा है। वहीं शनिवार और रविवार को अवकाश है। ऐसे में अभी सीआर पूरी नहीं भर पाई है।

क्या बोल रहे बाबू

बाबू ने 'द सूत्र' को जवाब दिया कि हां पदोन्नति का मामला है और मेरी सीआर पर साइन जरूरी थे और केवल शुक्रवार ही मिला था इसलिए सुबह फ्लाइट से रीवा आ गया था। अब भोपाल जाना है।

ये खबरें भी पढ़ें...

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी बोले उज्जैन ट्रस्ट घोटाले में जीतू के आरोप सही, दिग्विजय के विचार निजी

इंदौर CMHO पर हाईकोर्ट में झूठ बोलने के आरोप, जिसे बंद बताया, उसी अस्पताल में हुआ इलाज

MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के रिजल्ट के पहले फंसा यह पेंच, ले रहे विधिक सलाह

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग, अभी फंसाया गया

Tags:
  • इंदौर कलेक्टोरेट
  • पदोन्नति
  • फ्लाइट
  • बाबू
  • सीआर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा