MPPSC असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास के रिजल्ट के पहले फंसा यह पेंच, ले रहे विधिक सलाह

Sanjay Gupta | Jul 10, 2026, 12:15 IST
Share
mppsc assistant professor history result hold
mppsc assistant professor history result hold

MPPSC के असिस्टेंट प्रोफेसर इतिहास विषय के रिजल्ट के पहले नया पेंच फंस गया है। हाईकोर्ट जबलपुर के एक आदेश के चलते रिजल्ट अभी होल्ड कर दिया है। आयोग इसे लेकर अब विधिक सलाह ले रहा है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024 में इतिहास विषय के इंटरव्यू जुलाई के पहले हफ्ते में ही पूरे हो गए थे। आयोग ने रिजल्ट भी लगभग तैयार कर लिया था, लेकिन जारी करने से पहले ही 8 जुलाई को जबलपुर हाईकोर्ट का नया आदेश आ गया। अब इस मामले को लेकर आयोग कानूनी सलाह ले रहा है। सलाह मिलने के बाद ही रिजल्ट जारी करने पर फैसला लिया जाएगा।

जबलपुर हाईकोर्ट ने यह दिया आदेश

जबलपुर हाईकोर्ट में देवीदीन पटेल और दिग्विजय पाटिल ने याचिका (असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के रिजल्ट) लगाई है। उनका कहना है कि पीएससी ने रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर से मिली उनकी इतिहास विषय की डिग्री को मान्यता नहीं दी। दोनों ने मास्टर ऑफ आर्ट्स इन एंशिएंट हिस्ट्री, कल्चर एंड आर्कियोलॉजी में डिग्री हासिल की है, जो इतिहास से जुड़ा विषय है। इसके बावजूद आयोग ने इसे इतिहास की डिग्री मानने से इनकार कर दिया।

इस मामले में जबलपुर हाईकोर्ट के जस्टिस विवेक कुमार सिंह ने अंतरिम राहत देते हुए दोनों उम्मीदवारों को इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि कोर्ट ने साफ किया है कि इससे उम्मीदवारों के पक्ष में कोई स्थायी अधिकार नहीं बनता है। हाईकोर्ट ने इस मामले में शासन और आयोग से जवाब मांगा है, जिसके लिए चार सप्ताह का समय दिया गया है।

d92208a8-c77
d92208a8-c77

e1d405c9-960
e1d405c9-960

आयोग अब क्या करेगा

द सूत्र को मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने इस मामले में विधिक सलाह ली है। यह सलाह आते ही संभवतः आयोग शुक्रवार को ही बैठक भी करेगा और रिजल्ट जारी करने या नहीं करने को लेकर फैसला लेगा।

कारण है कि आयोग इसकी इंटरव्यू प्रक्रिया तो जुलाई के पहले सप्ताह में ही खत्म कर चुका है। अब रिजल्ट भी तैयार हो चुका था, जिसे जारी करने की अंतिम प्रक्रिया चल रही थी और इसी बीच यह विधिक मामला आ गया।

यदि इनके इंटरव्यू कराने की नौबत आई तो रिजल्ट में फिर लंबा समय लगेगा। कारण है कि आयोग इन दिनों डीपीसी में व्यस्त है और वह काम प्राथमिकता में चल रहा है।

ये खबरें भी पढ़ें...

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की योजना पड़ी कमजोर, नहीं कर पा रहा अपने निर्धारित कैलेंडर का पालन

MPPSC भर्ती में गेस्ट फैकल्टी को HC से झटका, उम्र छूट की मांग ठुकराई

MPPSC में पदोन्नति के लिए रोज डीपीसी, पांच विभागों में और 150 से ज्यादा पदोन्नत

MPPSC राज्य सेवा परीक्षा मेंस 2025 17 अगस्त से, लेकिन यूपीएससी मेंस से हो रही क्लैश

Tags:
  • जबलपुर हाईकोर्ट
  • MPPSC
  • मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
  • रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय
  • रानी दुर्गावती
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती 2024 के रिजल्ट
  • असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 2024
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज