प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी बोले उज्जैन ट्रस्ट घोटाले में जीतू के आरोप सही, दिग्विजय के विचार निजी
Sanjay Gupta | Jul 10, 2026, 14:00 IST
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी
एमपी कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने शुक्रवार 10 जुलाई को इंदौर में प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें राम मंदिर दानराशि घोटाले का मुद्दा अहम था। लेकिन बात उनके और दिग्विजय सिंह के संबंधों और जीतू और दिग्गी के संबंधों तक भी गई। नाना का ड्रग केस भी उठा।
मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी ने राम मंदिर ट्रस्ट में हुए दान राशि घोटाले पर सीधे पीएम नरेंद्र मोदी और पीएमओ को घेरा। चौधरी ने कहा कि यह धार्मिक ट्रस्ट बनाने के आदेश सुप्रीम कोर्ट से हुए थे, लेकिन पीएम नरेंद्र मोदी ने इसमें अपने लोगों की नियुक्ति की।
हरीश चौधरी ने कहा कि इसमें शंकराचार्य या किसी अखाड़े के उस व्यक्ति को नहीं लिया गया, जो हमारी सनातनी व्यवस्था के अंतर्गत आते हैं। अब पीएम इस मुद्दे पर चुप हैं, जबकि ट्रस्ट गठन, शिलान्यास, उद्घाटन से लेकर सभी काम उनके द्वारा ही हुए।
चौधरी ने आगे कहा कि जहां मौका मिल रहा है, वहां धर्मस्थलों को लूटा जा रहा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े व प्रवक्ता अमित चौरसिया भी उपस्थित थे।
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह द्वारा उज्जैन से अयोध्या तक की जा रही यात्रा में शामिल होने पर चौधरी ने कहा कि यह उनकी निजी यात्रा है। यह गैर-राजनीतिक है। मेरे लिए हर निजी कार्यक्रम में जा पाना संभव नहीं है।
हरीश चौधरी ने दिग्गी और जीतू पटवारी के संबंधों को अच्छा बताया। साथ ही कहा कि उनके और दिग्विजय सिंह के भी संबंध अच्छे हैं और तनातनी जैसी कोई बात नहीं है।
बता दें कि हाल ही में भोपाल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुर्सी बदलने पर उन्होंने कहा कि खाली कुर्सी थी तो बैठ गया, विवाद जैसा कुछ नहीं है।
वहीं उज्जैन ट्रस्ट घोटाले के आरोपों पर चौधरी ने कहा कि इसमें जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोप कांग्रेस का अधिकृत बयान हैं। जो दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में जाकर कहा, वह उनके निजी विचार हैं। वह पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है और कोई भी अपने निजी विचार रख सकता है।
वहीं जीतू के भाई नाना पटवारी के ड्रग केस को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारीके परिवार को घेरा है। उन पर अवैध निर्माण और वेयरहाउस तक को लेकर नोटिस पर नोटिस दिए जा रहे हैं। हम ड्रग के खिलाफ हैं और नाना से केवल पूछताछ की गई, उन्हें हिरासत में नहीं लिया गया।
कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए राकेश यादव के आरोपों पर चौधरी ने कहा कि उन्होंने जो मुझ पर व कांग्रेस पर आरोप लगाए, वह प्रायोजित थे। उनके बीजेपी में जाने से यह साबित हो गया कि यह बीजेपी द्वारा ही प्रायोजित आरोप थे।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी बोले सब फर्जी केस, नाना बोले तीन साल पहले लेता था ड्रग
ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
80 की उम्र में दिग्विजय सिंह ने छोड़ी सक्रिय राजनीति! धर्म रक्षा में जुटेंगे
गहलोत से दूरी पर बोले हरीश चौधरी, कांग्रेस की गुटबाजी फिर चर्चा में
हरीश चौधरी ने कहा कि इसमें शंकराचार्य या किसी अखाड़े के उस व्यक्ति को नहीं लिया गया, जो हमारी सनातनी व्यवस्था के अंतर्गत आते हैं। अब पीएम इस मुद्दे पर चुप हैं, जबकि ट्रस्ट गठन, शिलान्यास, उद्घाटन से लेकर सभी काम उनके द्वारा ही हुए।
चौधरी ने आगे कहा कि जहां मौका मिल रहा है, वहां धर्मस्थलों को लूटा जा रहा है। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शहराध्यक्ष चिंटू चौकसे, जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े व प्रवक्ता अमित चौरसिया भी उपस्थित थे।
दिग्विजय सिंह की यात्रा निजी है
उज्जैन ट्रस्ट पर जीतू सही, दिग्गी के विचार निजी
बता दें कि हाल ही में भोपाल प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कुर्सी बदलने पर उन्होंने कहा कि खाली कुर्सी थी तो बैठ गया, विवाद जैसा कुछ नहीं है।
वहीं उज्जैन ट्रस्ट घोटाले के आरोपों पर चौधरी ने कहा कि इसमें जीतू पटवारी द्वारा लगाए गए आरोप कांग्रेस का अधिकृत बयान हैं। जो दिग्विजय सिंह ने उज्जैन में जाकर कहा, वह उनके निजी विचार हैं। वह पार्टी का अधिकृत बयान नहीं है और कोई भी अपने निजी विचार रख सकता है।
नाना पटवारी ड्रग केस पर यह बोले
राकेश यादव के आरोप पर क्या बोले
ये खबरें भी पढ़िए...
ड्रग्स केस में जीतू पटवारी के भाई नाना से पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ा
80 की उम्र में दिग्विजय सिंह ने छोड़ी सक्रिय राजनीति! धर्म रक्षा में जुटेंगे
गहलोत से दूरी पर बोले हरीश चौधरी, कांग्रेस की गुटबाजी फिर चर्चा में
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari