कैलाश विजयवर्गीय बोले- अंधभक्त का नैरेटिव चला रहे ये, हम देशभक्त छात्र खड़ा कर रहे
लोकसभा प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी के 19 सितंबर को इंदौर में हुए छात्रों की गूंज के आयोजन में मंच पर स्टैंडअप कामेडियन पुलकित मणि के बयान पर बीजेपी आक्रामक हुई है।
अब मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने भी रविवार को मीडिया से चर्चा करते हुए राहुल गांधी के आयोजन को घेरा है। वहीं उनके सिस्टम द्वारा अंधभक्त बनाने के बयान पर भी आलोचना की है।
अंधभक्त नहीं हम देशभक्त बना रहे
राहुल गांधी ने मंच से कहा था कि सिस्टम छात्र नहीं चाहता है क्योंकि वह सवाल पूछता है। सिस्टम अंधभक्त चाहता है। इस पर विजयवर्गीय ने कहा कि अंधभक्त क्या होता है, यह इस प्रकार की नैरेटिव चलाते हैं, हमें देभक्त चाहिए और हम देशभक्त छात्र को खड़ा कर रहे हैं।
हम ऐसे छात्र नहीं चाहते जो नारे लगाते हो भारत तेरे टुकडें होंगे इंशा अल्लाह इंशा अल्लाह। यह उन वामपंथी, कांग्रेस लोगों पर तमाचा है, जो कल उन्हें छात्र संघ चुनाव (डुसू चुनाव) में पराजय झेलनी पड़ी।
मां के नाम पर खिल्ली उड़ाई गई
विजयवर्गीय ने कहा कि हम सभी ने पूरे देश में कल देखा। हमारे यहां मां का स्थान सर्वोच्च है। भगवान के पहले मां के चरण स्पर्श करना चाहिए। मां का अपमान करे, खिल्लियां उड़ाए तो क्या उसे बर्दाश्त करना चाहिए।
कल सरेआम मिमिक्री वाला आया, कांग्रेस के दिग्गज नेता बैठे थे, वह मां के नाम की खिल्ली उड़ाकर चला गया। मां तो मां होती है, किसी की भी हो। मां शब्द छोटा है, लेकिन बड़ा अर्थ है, इसमें पूरा ब्राह्मांड है।
जोकर वाला कारनामा हुआ छात्रों की गूंज में
मंत्री विजवर्गीय ने कहा कि काम करना बीजेपी की फितरत है हम काम करते हैं। नहीं तो हम भी कांग्रेस जैसे हो जाते। रैपर को बुलाते हैं, गाना गाते हैं, भीड़ जमा की जाती है और कुछ मिमिक्री होती है और वह हाथ पैर हिलाकर चल देता है, कल जोकर वाला कारनामा हुआ है।
अराजकता फैलाना चाहते हैं ये
मंत्री ने कहा कि छात्रों की गूंज के नाम से राहुल गांधी, वामपंथी, अरबन नक्सली अराजकता फैलाना चाहते हैं। श्रीलंका, बांग्लादेश में भी हुआ, लेकिन भारत में यह नहीं हो सकता है यहां प्रजातंत्र की गहरी जड़ें हैं। यहां चाहकर भी नहीं कर पाएंगे। चंडीगढ़ में यूनिवर्सिटी में कांग्रेस हारी, कोटा में निगम चुनाव बीजेपी जीती दिल्ली में भी एनएसयूआई बुरी तरह हारी।
क्या हुआ था मंच पर
छात्रों की गूंज के मंच पर स्टैंडअप कामेडियन पुलकित मणि आए थे और उन्होंने पीएम नरेंद्री मोदी की तरह मंच पर राहुल गांधी से मिलने की एक्टिंग की। साथ ही कहा कि मां को कुर्सी दो।
यह मिमिक्री पीएम नरेंद्र मोदी के साल 2024 के एक बीजेपी की रैली की एक घटना से लिया गया। इस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने भी राहुल गांधी की आलोचना की और इसे देश भर की मां का अपमान बताया।
ये खबरें भी पढ़ें...
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- नहीं चलेगी झूठ की गूंज, DUSU रिजल्ट ने बता दिया युवाओं का मूड
जीतू पटवारी बोले, अब हर जिले में होगी छात्रों की गूंज, बीजेपी को धन्यवाद- उनके कारण पब्लिसिटी हुई
दिग्विजय सिंह का क्यों गया पुलिस कमिश्नर के पास फोन, चिंटू ने कैसे राहुल को खतरे में डाला
स्वामित्व योजना उद्घाटन से ही ठप, पटवारी नहीं तैयार, भोपाल में बैठक में भी कोई हल नहीं