मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले- नहीं चलेगी झूठ की गूंज, DUSU रिजल्ट ने बता दिया युवाओं का मूड
Sanjay Gupta | Sept 19, 2026, 21:42 IST
Photograph: (THESOOTR)
INDORE. राहुल गांधी के छात्रों की गूंज को लेकर बीजेपी ने हमला बोला है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने DUSU चुनाव नतीजों का हवाला देते हुए एक बार फिर इस पर निशाना साधा है।
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज का पांचवा आयोजन इंदौर में हुआ। इसमें उम्मीद से अधिक भीड़ पहुची। राहुल गांधी ने मंच से ठीक एक घंटे तक युवाओं से संवाद किया और अपनी बात रखी।
इसी दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी (डुसु) के छात्र संघ चुनाव के नतीजे आए हैं। जिसमें एनएसयूआई का सूपड़ा साफ हुआ है। इसे लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर राहुल गांधी पर तंज कसा है और इसे देश के युवाओं का मूड बताया है।
मंत्री विजयवर्गीय ने इंदौर में कहा कि राहुल गांधी झूठ की गूंज फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वह जहां गए पंजाब, दिल्ली सभी जगह कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। जो कहते हैं कि जहां पैर पड़े संतन के, तहां-तहां बंटाधार वह काम हुआ है।
पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में कांग्रेस हारी और अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में सूपड़ा साफ हुआ है। पहले खूब कहा गया दिल्ली में जब युवा शक्ति सभा की तो बताया कि 7-8 लाख पंजीयन हुए लेकिन नतीजा आया तो सूपड़ा साफ हो गया।
मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि दिल्ली यूनवर्सिटी के नतीजे दिल्ली के नहीं होते हैं। यहां पर पूरे देश के युवा पढ़ते हैं। यहां का मूड़ पूरे देश के युवाओं का मूड़ बताता है। इससे साफ होता है कि कांग्रेस और वामपंथी जो झूठ की गूंज से युवाओं को बताना चाह रहे उसे युवाशक्ति ने नकार दिया है। अब यह गूंज चलने वाली नहीं है।
मंत्री ने कहा कि युवाओ ने नेशन फर्सट वाली विचारधारा को अपनाया है और टुकड़े-टुकड़े वाली गैंग के खिलाफ अपना रूख बता दिया है। उन्होंने विदेश में भारत का अपमान करने वाले नेताओं के गाल पर तमाचा मारा है।
दिल्ली के युवाओं ने देश के युवाओं का मूड बता दिया है। मप्र में भी युवा शक्ति मोदी के साथ है ना कि उनके साथ। दिल्ली चुनाव मे बताया है, राजस्थान स्थानीय चुनाव ने भी बताया और समय आने पर मप्र में भी युवा बता देगा।
वहीं बीजेपी दप्तर ने भी डुसु चुनाव नतीजे को लेकर जमकर जश्न मनाया। वहीं नगराध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि जेन जी ने जवाब दे दिया है कि वह किसके साथ है।
कांग्रेस को युवा पसंद नहीं करते हैं और एबीवीपी ने उन्हें सबक सिखा दिया है। जेन जी ने छात्रों की गूंज की पोल खोल दी है और युवा बीजेपी के साथ है, मोदीजी के साथ है।
ये खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी ने मोदी, शाह, भागवत, डोभाल सब को घेरा, कहा सिस्टम को छात्र नहीं अंधभक्त चाहिए
इंदौर में राहुल गांधी की सभा से पहले छात्रों की पुलिस से नोंकझोंक, कई जिलों से पहुंचे युवा
राहुल गांधी के आयोजन को पुलिस ने 30 कठोर शर्तों के साथ दी मंजूरी, सांप पकड़ने वाला भी रखना होगा
अंधभक्त वीसी को अंधभक्त छात्र चाहिए... छात्रों की गूंज में राहुल गांधी के सामने बोला MCU का x स्टूडेंट
इसी दौरान दिल्ली यूनिवर्सिटी (डुसु) के छात्र संघ चुनाव के नतीजे आए हैं। जिसमें एनएसयूआई का सूपड़ा साफ हुआ है। इसे लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर राहुल गांधी पर तंज कसा है और इसे देश के युवाओं का मूड बताया है।
कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है
पंजाब यूनिवर्सिटी चुनाव में कांग्रेस हारी और अब दिल्ली यूनिवर्सिटी में सूपड़ा साफ हुआ है। पहले खूब कहा गया दिल्ली में जब युवा शक्ति सभा की तो बताया कि 7-8 लाख पंजीयन हुए लेकिन नतीजा आया तो सूपड़ा साफ हो गया।
दिल्ली पूरे देश के युवाओं का मूड बता रही है
ऐसे नेता के गाल पर तमाचा मारा है
दिल्ली के युवाओं ने देश के युवाओं का मूड बता दिया है। मप्र में भी युवा शक्ति मोदी के साथ है ना कि उनके साथ। दिल्ली चुनाव मे बताया है, राजस्थान स्थानीय चुनाव ने भी बताया और समय आने पर मप्र में भी युवा बता देगा।
बीजेपी ने मनाया जश्न
कांग्रेस को युवा पसंद नहीं करते हैं और एबीवीपी ने उन्हें सबक सिखा दिया है। जेन जी ने छात्रों की गूंज की पोल खोल दी है और युवा बीजेपी के साथ है, मोदीजी के साथ है।
ये खबरें भी पढ़ें...
राहुल गांधी ने मोदी, शाह, भागवत, डोभाल सब को घेरा, कहा सिस्टम को छात्र नहीं अंधभक्त चाहिए
इंदौर में राहुल गांधी की सभा से पहले छात्रों की पुलिस से नोंकझोंक, कई जिलों से पहुंचे युवा
राहुल गांधी के आयोजन को पुलिस ने 30 कठोर शर्तों के साथ दी मंजूरी, सांप पकड़ने वाला भी रखना होगा
अंधभक्त वीसी को अंधभक्त छात्र चाहिए... छात्रों की गूंज में राहुल गांधी के सामने बोला MCU का x स्टूडेंट
पांच सितारा शेरेटन ग्रैंड पैलेस होटल ने गंदगी फैलाई, इंदौर नगर निगम ने किया ढाई लाख का स्पॉट फाइन
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने बोला हमला राहुल गांधी पर हमला, बोले-कांग्रेसी तब न सुधरे और ना अब सुधर रहे
By Sandeep Kumar
छत्तीसगढ़ सचिवालय में प्रमोशन की बड़ी खबर, एक अवर सचिव और दो अनुभाग अधिकारियों को मिली पदोन्नति
By VINAY VERMA
छत्तीसगढ़ पुलिस में 7 अधिकारियों की नई पोस्टिंग, CM सुरक्षा से राजभवन तक बदले अधिकारी, भाटापारा DSP भी बदले
By VINAY VERMA
3605 पंचायतों में चुनाव तारीख बदलने की तैयारी: 6 नवंबर को धनतेरस, आयुक्त बोले-कैलेंडर बनाते समय ध्यान नहीं रहा
By Jageshwar prasad
जैसलमेर: शाहगढ़ में केंद्र सरकार की कैराकल संरक्षण की योजना, दो को लगाए गए रेडियो कॉलर
By Jageshwar prasad
टिकट के दावेदारों से दिलावर बोले-प्रधान बनकर गड़बड़ी मत करना; चाबी मेरे पास, एक मिनट में हटा दूंगा
By Saurabh Mishra