धार हादसे के पीड़ितों से मिलने पहुंचे मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, संभागायुक्त को जांच के लिए कहा

Sanjay Gupta | Apr 30, 2026, 17:03 IST
kailash vijayvargiya
Indore: धार में पिकअप वाहन पलटने से 16 की मौत हो गई। इसमें दस पीड़ित इंदौर में रेफर हुए हैं और अस्पताल में भर्ती है। इनसे मिलने के लिए धार के प्रभारी मंत्री और नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुरुवार को इंदौर के एमवाय अस्पताल पहुंचे।

धार में बुधवार की रात को मजदूरों से भरा पिकअप वाहन टायर फटने से पलटी खा गया। साथ ही पलटने से दूसरी ओर से चला गया जहां तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो से टकराया। इसमें 16 की मौत हो गई। वहीं कई घायल है। सीएम मोहन यादव ने घटना में मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा राशि देने के आदेश दिए हैं। गंभीर घायलों को एक-एक लाख और अन्य को 50-50 हजार की राशि दी जा रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी इस पर दुख जताया।



मंत्री विजयवर्गीय ने यह कहा

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर कहा कि इसमें 44 प्रभावित हुए हैं। इसमें धार में 16 भर्ती है। वहीं इंदौर में दस मरीज रेफर हुए हैं, इसमें छह अरविंदो में है, इसमें दो वेंटीलेटर पर है। बाकी एमवाय में भर्ती है। मंत्री ने अटेंडर को अपना नंबर भी दिया कि कोई जरूरत हो तो फोन कर लें।



संभागायुक्त को जांच के लिए कहा- मंत्री

कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि किसी से कोई राशि नहीं ली जाएगी और नि:शुल्क इलाज होगा। इस संबंध में सीएम ने पहले ही आदेश दिए हैं। संभागायुक्त से हमने जांच के लिए कहा है कि इस तरह से 50-50 मजदूर पिकअप वाहन में होते हैं। इसमे जांच करें और जिम्मेदारी भी तय की जाए।



बंगाल में आ रही बीजेपी

वहीं विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्री ने कहा कि इस बार इस देश को बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। यह तोहफा पीएम और गृहमंत्री देने जा रहे हैं। बंगाल में ऐसी सरकार थी, जिससे नक्सलवाद, आतंकवाद आता था। केरल पर उन्होंने कहा कि हमारा अभी वहां काम नहीं है लेकिन धीरे-धीरे वहां भी काम करेंगे। मंत्री तुलसी सिलावट ने भी कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी आ रही है।



एक साथ जली 16 चिताएं

धार में बुधवार रात पिकअप हादसा हुआ। नयापुरा के 9, सेमलीपुरा के 5 और रामपुरा के 2 लोगों की मौत हो गई। सभी का अंतिम संस्कार गुरुवार सुबह किया गया। 4 महिलाओं के शव एक ही चिता पर रखे गए। हादसा इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर हुआ। पिकअप की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा जियो पेट्रोल पंप के पास हुआ।



ये खबरें भी पढ़ें...

एमपी में महिला आयोग अध्यक्ष का नाम तय, सालों पूराने केस से नियुक्ति पर लगी रोक



सिंहस्थ 2028 के लिए क्या एमपी पुलिस कर रही 20 हजार वॉलंटियर्स की भर्ती? जानें पूरी सच्चाई



शिक्षकों के बाद अब एमपी में आउटसोर्सकर्मी राजधानी में ठोकेंगे ताल, नीलम पार्क में होगा शक्ति प्रदर्शन



मध्यप्रदेश के धार में भीषण सड़क हादसा : टायर फटने से पलटी पिकअप, 16 मजदूरों की मौत







Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • मंत्री तुलसी सिलावट