सिंहस्थ 2028 के लिए क्या एमपी पुलिस कर रही 20 हजार वॉलंटियर्स की भर्ती? जानें पूरी सच्चाई

Kaushiki & Manya Jain | Published:
Share
ujjain-simhastha-2028-police-volunteer-recruitment
ujjain-simhastha-2028-police-volunteer-recruitment

उज्जैन सिंहस्थ 2028 में 20 हजार पुलिस वॉलंटियर्स की भर्ती की खबर फर्जी है। एमपी पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं को 35% आरक्षण और भर्ती का दावा पूरी तरह गलत है।

Ujjain Simhastha 2028:सोशल मीडिया पर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर एक खबर वायरल हो रही है। इसमें कहा गया है कि 20 हजार पुलिस वॉलंटियर्स की भर्ती होगी और महिलाओं को 35% आरक्षण मिलेगा।

अब मध्य प्रदेश पुलिस ने इस पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। पुलिस ने साफ बताया है कि यह खबर पूरी तरह से फर्जी है और विभाग ने ऐसी कोई भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं की है। उन्होंने लोगों से भ्रामक खबरों पर विश्वास न करने की सख्त सलाह दी है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक स्पष्टीकरण भी जारी किया है और कहा है कि ऐसी किसी अफवाह को आगे न बढ़ाएं। किसी भी भर्ती की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही चेक करें।

MP पुलिस ने किया फैक्ट चेक

एमपी पुलिस ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल (X/Twitter) पर ट्वीट करते हुए साफ कहा है कि फिलहाल सिंहस्थ 2028 के लिए इस तरह की किसी भी बड़ी भर्ती का आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया गया है।



पुलिस ने युवाओं को आगाह किया है कि वे सोशल मीडिया पर फैल रही इस फर्जी (Fake) जानकारी के झांसे में न आएं और न ही किसी भी संदिग्ध लिंक या व्यक्ति को अपनी पर्सनल डिटेल्स भेजें।

भ्रामक खबर में किए जा रहे थे ये दावे ?

वायरल हो रही गलत खबर में दावा किया जा रहा था कि:

  • 20 हजार युवाओं को पुलिस वॉलंटियर के रूप में भर्ती किया जाएगा।
  • महिलाओं के लिए 35% पद आरक्षित होंगे।
  • उम्र की सीमा 20 से 45 वर्ष रखी गई है और इसमें वर्दी व ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
पुलिस के अनुसार, असामाजिक तत्व इस तरह की फर्जी खबरें फैलाकर युवाओं को ठगने या उनका डेटा चोरी करने की कोशिश कर सकते हैं।

भर्ती के नाम पर फर्जीवाड़े से कैसे बचें?

अगर आपको इस तरह का कोई मैसेज या भर्ती का विज्ञापन मिलता है, तो-

  • आधिकारिक पुष्टि: किसी भी भर्ती की जानकारी के लिए केवल मध्य प्रदेश पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत सोशल मीडिया पेज पर ही भरोसा करें।
  • ट्वीट देखें: एमपी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह खबर पूरी तरह निराधार है, इसलिए किसी को भी भर्ती के नाम पर पैसे या दस्तावेज न दें।
  • अफवाह न फैलाएं: ऐसी किसी भी गलत खबर को शेयर या फॉरवर्ड न करें जिससे भ्रम की स्थिति पैदा हो।
ये खबरें भी पढ़ें...

सिंहस्थ से पहले भोपाल रेलवे स्टेशन पर बनेगा नया होल्डिंग एरिया, भीड़ से मिलेगा राहत

सिंहस्थ 2028: अमृत स्नान पर उज्जैन स्टेशन पर नहीं जाएंगी ट्रेन, बसों से शिप्रा नदी पहुंचेंगे श्रद्धालु

उज्जैन सिंहस्थ 2028 के लिए अधिकारियों की बैठक, श्रद्धालुओं के लिए बनेगा ट्रैफिक और मोबिलिटी प्लान

सिंहस्थ 2028 के लिए काशी और उज्जैन के बीच साझेदारी मजबूत, सीएम मोहन यादव ने किए एमओयू साइन

Tags:
  • उज्जैन
  • सिंहस्थ 2028
  • Ujjain Simhastha
  • उज्जैन सिंहस्थ 2028
  • Ujjain Simhastha 2028
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर