संजय पाठक की फर्म से ठगी का मामले में स्काई लाइम कंपनी के दो डायरेक्टर गिरफ्तार

Sandeep Kumar | Aug 23, 2026, 23:43 IST
संजय पाठक की फर्म से ठगी का खुलासा
कटनी के विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक की फर्म से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी हुई थी। इस मामले में रंगनाथ नगर पुलिस ने मुंबई से स्काई लाइम कंपनी के दो डायरेक्टर को गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक नौ की गिरप्तारी हो चुकी है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • कटनी विधायक की फर्म से डेढ़ करोड़ ठगी हुई थी।
  • पुलिस ने मुंबई से दो आरोपियों को पकड़ा।
  • दोनों स्काई लाइम कंपनी के डायरेक्टर हैं।
  • कंपनी खाते में 1.16 करोड़ रुपए भेजे गए थे।
  • मामले में अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

बीजेपी विधायक संजय पाठक की फर्म से करीब डेढ़ करोड़ रुपए की ठगी मामले में पुलिस ने मुंबई से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायरेक्टर हैं। ठगी की रकम में से 1 करोड़ 16 लाख रुपए इसी कंपनी के खाते में भेजे गए थे। मामले में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।



मुंबई से हुई गिरफ्तारी

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी सिद्धार्थ राय ने रविवार को इस गिरफ्तारी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान रिजवान मलिक और मोहम्मद अब्दुल जब्बार उर्फ साहिल के रूप में हुई है।



रिजवान मलिक महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला है। दूसरा आरोपी अब्दुल जब्बार भी पालघर के नाला सुपारा इलाके का निवासी है। दोनों को मुंबई से गिरफ्तार किया गया।



अब तक नौ आरोपी गिरफ्तार

इस ठगी मामले में पुलिस अब तक कुल नौ आरोपियों को पकड़ चुकी है। इनमें ग्वालियर के सिपरी इलाके से गिरफ्तार दीपक यादव भी शामिल है। पुलिस फिलहाल उसे रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है।



पूछताछ के दौरान पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इन सुरागों के आधार पर पुलिस की कुछ टीमें दूसरे जिलों के लिए रवाना की गई हैं।



मुख्य सरगना की तलाश जारी

पुलिस को शक है कि स्काई लाइम प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के पीछे ठगी का कोई बड़ा सरगना हो सकता है। इस सरगना की तलाश अभी जारी है। पुलिस के मुताबिक मामले के मुख्य आरोपियों तक अभी टीमें नहीं पहुंच पाई हैं। जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है।



दूसरे राज्यों में भेजी गई टीमें

जांच को आगे बढ़ाने के लिए पुलिस की टीमें अब दूसरे राज्यों में भी भेजी गई हैं। पुलिस ठगी की रकम के पूरे लेन-देन की जांच कर रही है।



इसके साथ ही इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल हो रही है। अधिकारियों के मुताबिक आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।



कैसे हुई थी ठगी

गौरतलब है कि ठगों ने विधायक की कंपनी के सीनियर डायरेक्टर का मोबाइल नंबर इस्तेमाल किया था। उन्होंने अकाउंटेंट को वाट्सएप मैसेज भेजकर 1.50 करोड़ रुपए ट्रांसफर करवा लिए। मैसेज में एक बैंक खाते में रकम भेजने के निर्देश दिए गए थे। पुलिस जांच में सामने आया कि ठगों ने सीनियर डायरेक्टर का वाट्सएप हैक किया था। मामले में साइबर ठगी की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने कुछ रकम को होल्ड भी कराया है।



मुख्य आरोपियों की तलाश जारी

मामले के मुख्य आरोपियों तक पुलिस अभी नहीं पहुंच पाई है। उनकी तलाश के लिए दूसरे राज्यों में भी टीमें भेजी गई हैं। जांच में सामने आया कि 12 अगस्त को अकाउंटेंट को अधिकारी की आईडी से मैसेज भेजा गया था।



आरोपियों ने आवाज बदलकर कर्मचारी से बात भी की थी। इसके बाद बताए गए खाते में डेढ़ करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए गए। एएसपी कमल मौर्य ने बताया कि ग्वालियर के युवक से पूछताछ में अहम जानकारी मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।



ये भी पढ़ें...

विधायक संजय पाठक की कंपनी डेढ़ करोड़ की ठगी का शिकार, खाता होल्ड



संबल योजना में कमीशनखोरी: विधायक संजय पाठक बोले- पार्षद सीमेंट-रेत भी चुराते हैं



संजय पाठक को बड़ी राहत, जज को फोन मामले में मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से माफी, दी सिर्फ चेतावनी



जस्टिस मिश्रा को कॉल मामले में विधायक संजय पाठक ने मांगी माफी, फैसला सुरक्षित



Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • ग्वालियर
  • मुंबई
  • संजय पाठक
  • बीजेपी विधायक संजय पाठक