खंडवा गैंगरेप के बाद विक्रांत भूरिया ने MP में महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल

Abhilasha Saksena Chakraborty | May 26, 2025, 16:26 IST
Vikrant Bhuria attacks Modi government
खंडवा में आदिवासी महिला से गैंगरेप और हत्या के बाद कांग्रेस नेता विक्रांत भूरिया ने सरकार पर हमला बोला है। आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीएम मोदी से महिला सुरक्षा पर जवाब मांगते हुए उनके भोपाल दौरे से पहले कार्रवाई की मांग की है।

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में एक 45 वर्षीय आदिवासी महिला के साथ गैंगरेप और वीभत्स हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। आरोपियों ने महिला से बलात्कार किया, फिर शराब के नशे में बर्बरता की सारी हदें पार करते हुए उसकी बच्चादानी बाहर निकाल दी। घटना के बाद मां की हालत देखकर उसकी 16 वर्षीय बेटी बेहोश हो गई।

विक्रांत भूरिया का बड़ा हमला

आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश में बहनों की सुरक्षा भगवान भरोसे है। ऐसे अपराधों की जड़ में सरकार और प्रशासन की निष्क्रियता है।"

प्रधानमंत्री की भोपाल यात्रा पर उठे सवाल

भूरिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 31 मई को भोपाल में होने जा रही महिला सम्मेलन में उपस्थिति को लेकर कहा, "प्रधानमंत्री पहले ये सुनिश्चित करें कि राज्य में बहनों की सुरक्षा कैसे होगी? भोपाल में ही एक बच्ची के साथ रेप हुआ और एफआईआर दर्ज कराने के लिए उसे 600 किमी दूर मऊगंज भेजा गया।" ये भी पढ़ें: मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: रेप पीड़िता नाबालिग को बच्चे को जन्म देने की अनुमति

महिला सुरक्षा पर सरकार को घेरा

भूरिया ने मध्यप्रदेश को रेप कैपिटल (Rape capital) और "शराब कैपिटल" करार देते हुए कहा कि प्रदेश में शराब माफिया का बोलबाला है, खासकर आदिवासी क्षेत्रों में। उन्होंने सरकार से निम्नलिखित मांगें रखीं:

भूरिया की मुख्य मांगें:

मध्यप्रदेश को पूर्णकालिक गृह मंत्री मिले।


फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाकर दोषियों को सजा दी जाए।


आदिवासी क्षेत्रों में शराब माफिया पर नियंत्रण लगाया जाए।

कांग्रेस का संघर्ष जारी रहेगा

डॉ. भूरिया ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी। पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए आदिवासी कांग्रेस का दल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के बीच जाकर सरकार की नाकामी उजागर करेगी और सड़कों पर आंदोलन करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • कांग्रेस
  • मध्य प्रदेश
  • विक्रांत भूरिया
  • खंडवा
  • rape
  • गैंगरेप