खंडवा में पति की बर्बरता, हैवानियत की दास्तां सुनाते रो पड़ी पत्नी, पुलिस से लगाई गुहार

The Sootr | Jun 03, 2025, 12:26 IST
husband wife violence case mp
खंडवा में पत्नी ने पति पर बर्बरता के आरोप लगाए हैं। पत्नी का आरोप है कि पति संबंध बनाते वक्त जल्लाद जैसा सलूक करता है। शरीर को नाखून से नोंचता है।

MP News: खंडवा की एक महिला ने अपने पति की हैवानियत का खुलासा किया है। महिला का कहना है कि उसका पति उसके साथ संबंध बनाते वक्त हिंसा करता है। पीड़िता ने बताया कि वह उसके प्राइवेट पार्ट पर चोट पहुंचाता है। उसके शरीर को नाखूनों से नोचता है और गालों पर थप्पड़ मारता है। इस घिनौनी हरकत से तंग आकर महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।



6 साल पहले की थी लव मैरिज

प्राइवेट पार्ट पर हमला कर किया घायल

महिला ने पुलिस को बताया कि पति हर बार संबंध बनाने को लेकर जबरदस्ती करता है। वह केवल शारीरिक संबंध नहीं बनाता, बल्कि उस दौरान उसे चोट पहुंचाता है। नाखूनों से शरीर को नोचता है, गालों पर थप्पड़ मारता है। यह सब सहना अब उसके लिए नामुमकिन हो गया था।



“मेरे दर्द को कोई नहीं समझ सकता”

पीड़िता ने आंखों में आंसू लिए कहा कि उसकी तकलीफ सिर्फ वही जानती है। वो इंसान नहीं है, वह जानवर से भी बदतर है। मुझे उसके न्याय चाहिए। महिला ने इंसाफ की मांग करते हुए कहा कि ऐसे आदमी को जेल में सड़ना चाहिए।



यह भी पढ़ें...इंदौर में 369 करोड़ के फर्जी बिल बनाकर 16.77 करोड़ की GST चोरी में केवल 18 लाख का टैक्स दिया



पुलिस ने दर्ज किया मामला

खंडवा के सीएसपी अभिनव बारांगे ने बताया कि महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧





thesootr links



पति की प्रताड़ना से परेशान थी महिला | पत्नी से मारपीट | khandwa n



Tags:
  • MP News
  • खंडवा
  • पति की प्रताड़ना से परेशान थी महिला
  • khandwa
  • पत्नी से मारपीट