राजस्थान के खाटूश्याम मंदिर से किडनैप भोपाल का रक्षम मथुरा में मिला

Amresh Kushwaha | Jun 11, 2025, 15:03 IST
Khatushyam Temple Kidnapping
सीकर के खाटूश्याम मंदिर से 3 साल के रक्षक का अपहरण हुआ था। रक्षक को मथुरा के स्यारहा गांव से पुलिस ने बरामद किया। आरोपी बच्चे को प्रधान को देकर फरार हुआ।

राजस्थान के सीकर के खाटूश्याम मंदिर में 6 जून को हुई किडनैपिंग का मामला सामने आया था। यहां 3 साल के रक्षक नामक बच्चे का अपहरण ( Child Kidnapping ) कर लिया गया था। बच्चा अपनी मां और नानी के साथ खाटूश्याम मंदिर दर्शन के लिए आया था। पुलिस ने उसे मथुरा के स्यारहा गांव से बरामद किया। सीकर पुलिस ने रक्षक को उसके माता-पिता को सौंप दिया है।



ये खबर भी पढ़िए...महाकाल नगरी के मुस्लिम इलाके बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, नींद खुलते ही लोगों ने देखा खौफनाक मंजर



आरोपियों का खुलासा

सीकर पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी सतीश सिंह नामक युवक बच्चे को मथुरा ट्रेन से लेकर आया था। सतीश ने बच्चे को अपने गांव के प्रधान को सौंप दिया और फिर फरार हो गया। इस मामले में सीकर पुलिस और मथुरा पुलिस दोनों मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण यादव के अनुसार, आरोपी सतीश का पूरा परिवार स्यारहा गांव में रहता है, जबकि आरोपी खुद गांव में मजदूरी का काम करता है।



ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल, 30 हजार KM नई सड़कें बनवाएगी सरकार



किडनैपिंग का पूरा मामला

रक्षक की मां ललिता जाटव ने बताया कि 6 जून को वे भोपाल से अपनी मां और बेटे के साथ जयपुर पहुंचे थे। वहां एक अजनबी युवक ने उन्हें खाटूश्याम मंदिर जाने को कहा। इस युवक ने खुद को वृंदावन (उत्तर प्रदेश) का निवासी बताया था, लेकिन उसने अपना नाम नहीं बताया। जब वे खाटूश्याम मंदिर पहुंचे, तो बच्चे की तबीयत खराब थी और वह लगातार रो रहा था।



युवक ने ललिता जाटव से कहा कि वे दर्शन कर आएं, और बच्चे को वह संभाल लेगा। ललिता जाटव ने युवक की बात को मानते हुए बच्चे को उसके पास छोड़ दिया। जब वे दर्शन कर वापस लौटीं, तो ना तो उनका बच्चा था और ना ही वह युवक। इस घटना के बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई, और किडनैपिंग की जांच शुरू हुई।



ये खबर भी पढ़िए...आरक्षक हो या SI, एक थाने में ५ साल से ज्यादा नहीं गुजार पाएंगे, MP पुलिस विभाग का आदेश



पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

सीकर पुलिस ने किडनैपिंग के आरोपी को ट्रैक कर लिया, और मथुरा के स्यारहा गांव से रक्षक को सुरक्षित बरामद किया। पुलिस इस मामले की गहरी जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने बच्चे का अपहरण क्यों किया था। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।



आरोपी बच्चे को प्रधान को सौंप कर फरार

पुलिस का कहना है कि आरोपी सतीश सिंह शादीशुदा नहीं है। उसकी पूरी फैमिली गांव में रहती है। आरोपी का गांव के प्रधान के साथ संपर्क था, जिसके चलते वह बच्चे को प्रधान को सौंप कर फरार हो गया था। पुलिस ने प्रधान से भी पूछताछ की है और अब आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया जारी है।



thesootr links



द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Madhya Pradesh | MP News | मध्य प्रदेश | बच्चे का किडनैप | बच्चे की किडनैपिंग | child kidnapping | Bhopal | mathura | Mathura News



Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • भोपाल
  • Bhopal
  • मध्य प्रदेश
  • Mathura News
  • बच्चे की किडनैपिंग
  • बच्चे का किडनैप
  • child kidnapping
  • kidnapping
  • mathura
  • किडनैपिंग
  • किडनैप
  • खाटूश्याम मंदिर