महाकाल नगरी के मुस्लिम इलाके बड़ी बुलडोजर कार्रवाई, नींद खुलते ही लोगों ने देखा खौफनाक मंजर

Amresh Kushwaha | Jun 11, 2025, 11:43 IST
Share
ujjain Bulldozer Action
Photograph: (ujjain Bulldozer Action)

मध्य प्रदेश उज्जैन के बेगमबाग में यूडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। इस कार्रवाई में सात मकानों को तोड़ा गया। साथ ही पुलिस बल भी तैनात किया गया।

उज्जैन के बेगमबाग इलाके में बुधवार सुबह उज्जैन विकास प्राधिकरण (UDA Action) ने एक बड़ी कार्रवाई की। इसमें सात मकानों को तोड़ा गया। यह कार्रवाई करीब 19 दिन बाद की गई, जब यूडीए ने नगर निगम और पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर अवैध निर्माणों (Illegal Construction) के खिलाफ मोर्चा संभाला। इस बार कार्रवाई मुस्लिम बहुल क्षेत्र में की गई। यहां स्थानीय लोगों को अपनी नींद से जागने के बाद घर के बाहर बुलडोजर (Bulldozer Action) और पुलिस की टीमें खड़ी मिलीं।

ये खबर भी पढ़िए...मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल, 30 हजार KM नई सड़कें बनवाएगी सरकार

कोर्ट से स्टे हटने के बाद कार्रवाई

यूडीए के सीईओ संदीप सोनी के मुताबिक, जिन मकानों पर कार्रवाई की गई, उन पर पहले कोर्ट से स्टे मिला हुआ था। जब स्टे हटाया गया, तो सात दिन का नोटिस दिया गया। फिर विधिवत रूप से इन्हें तोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई।
ये खबर भी पढ़िए...आरक्षक हो या SI, एक थाने में ५ साल से ज्यादा नहीं गुजार पाएंगे, MP पुलिस विभाग का आदेश

28 संपत्तियों की निरस्त की थी लीज

संदीप सोनी ने बताया कि यूडीए ने डेढ़ साल पहले 28 संपत्तियों की लीज निरस्त की थी। इनमें अवैध निर्माण और बिना लीज नवीनीकरण के बिक्री के मामले थे। इन संपत्तियों में से पहले चरण में सात मकानों को चिह्नित किया गया। इन्हें तोड़ने की कार्रवाई की गई।

ये खबर भी पढ़िए...भारत में XFG की एंट्री, MP में भी मिले 6 केस; जानें क्यों खतरनाक है कोरोना का ये नया वेरिएंट

पुलिस और नगर निगम की तैनाती

इस दौरान नगर निगम, यूडीए और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पहले भी इस क्षेत्र में अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है, लेकिन कोर्ट से स्टे मिलने के कारण कुछ मकानों पर कार्रवाई टल गई थी। अब स्टे हटने के बाद कार्रवाई को पुनः गति दी गई है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Madhya Pradesh | MP News | मध्य प्रदेश | यूडीए कार्रवाई | बुलडोजर कार्रवाईUjjain

Tags:
  • MP News
  • Madhya Pradesh
  • मध्य प्रदेश
  • उज्जैन
  • illegal construction
  • अवैध निर्माण
  • बुलडोजर कार्रवाई
  • bulldozer action
  • UDA Action
  • यूडीए कार्रवाई
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा