भारत में XFG की एंट्री, MP में भी मिले 6 केस; जानें क्यों खतरनाक है कोरोना का ये नया वेरिएंट
Abhilasha Saksena Chakraborty | Jun 11, 2025, 10:55 IST
Covid cases in India
भारत में कोविड-19 मामलों में फिर से वृद्धि देखी जा रही है, जिसमें एक नया वैरिएंट XFG चिंता का कारण बन रहा है। यह ओमिक्रॉन का सब-वैरिएंट है और अब तक देश में इसके 163 मामले सामने आ चुके हैं।
भारत में कोविड-19 के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे में 324 नए मामले सामने आए हैं और सक्रिय मामलों की संख्या 7121 तक पहुंच गई है। सबसे ज्यादा नए केस गुजरात में सामने आए हैं। यहां 128 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा दिल्ली, झारखंड और केरल में 3 मौतें दर्ज की गई हैं।
कोरोना मामलों के बढ़ने का कारण अभी तक JN.1 वैरिएंट माना जा रहा था। लेकिन, अब यह देखा जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट XFG भी कोरोना फैला रहा है। इस वेरिएंट को हाल ही में वैज्ञानिकों ने ट्रैक किया है।
भारत में XFG वैरिएंट कहां पाया गया:
ये भी पढ़ें:
फिर तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 68 की गई जान, 6800 एक्टिव केस
विशेषज्ञों के अनुसार, XFG वैरिएंट पहले के वैरिएंट्स जितना संक्रामक नहीं है, लेकिन यह इम्यूनिटी को चकमा देने में सक्षम है। यानी यह वैक्सीन या नेचुरल इम्यूनिटी के असर को कम कर सकता है। इसके लक्षण फ्लू से मिलते-जुलते हैं।
इसका सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग और बिना टीकाकरण वाले लोगों को है।
फिलहाल, कोई ऐसा प्रमाण नहीं है कि XFG गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती की संभावना बढ़ा रहा है। लेकिन अगर इस पर नजर नहीं रखी गई, तो यह आगे जाकर बड़ा खतरा बन सकता है।
ये भी पढ़ें:
कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
एमपी में
देश के साथ ही मध्य प्रदेश में भी कोविड के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। प्रदेश में इस समय कोरोना के 65 सक्रिय मामले हैं। जनवरी से अभी तक दो मौत हो चुकी हैं। प्रदेश में भी इस नए वेरिएंट के 6 मामले सामने आए हैं। ग्वालियर में कोरोना के 6 नए केस मिले हैं, इनमें दो डॉक्टर भी शामिल हैं।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
कोरोना मामलों के बढ़ने का कारण अभी तक JN.1 वैरिएंट माना जा रहा था। लेकिन, अब यह देखा जा रहा है कि कोरोना का नया वेरिएंट XFG भी कोरोना फैला रहा है। इस वेरिएंट को हाल ही में वैज्ञानिकों ने ट्रैक किया है।
XFG वैरिएंट क्या है
XFG वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) का ही एक सब-वैरिएंट है। इसे पहली बार कनाडा में पाया गया था। यह वैरिएंट दो अन्य उप-वैरिएंट (LF.7 और LP.8.1.2) के मिलन से बना है। इस वैरिएंट में मुख्य रूप से चार स्पाइक म्यूटेशन देखे गए हैं।ये म्यूटेशन वायरस को शरीर के प्राकृतिक डिफेंस सिस्टम को चकमा देने में मदद करते हैं, जिससे यह तेजी से फैल सकता है।
भारत में XFG वैरिएंट कहां पाया गया:
अब तक भारत में XFG वैरिएंट के 163 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र (89) से हैं:
- महाराष्ट्र:89
- तमिलनाडु:16
- केरल:15
- गुजरात:11
- मध्य प्रदेश:6
- आंध्र प्रदेश:6
- पश्चिम बंगाल: 6
ये भी पढ़ें:
फिर तेजी से फैल रहा कोरोना वायरस, अब तक 68 की गई जान, 6800 एक्टिव केस
XFG वैरिएंट कितना खतरनाक है
इसका सबसे ज्यादा खतरा बुजुर्ग, पहले से बीमार लोग और बिना टीकाकरण वाले लोगों को है।
फिलहाल, कोई ऐसा प्रमाण नहीं है कि XFG गंभीर बीमारी या अस्पताल में भर्ती की संभावना बढ़ा रहा है। लेकिन अगर इस पर नजर नहीं रखी गई, तो यह आगे जाकर बड़ा खतरा बन सकता है।
ये भी पढ़ें:
कोरोना से बचाव का दावा फेल : जरूरी किट ही नहीं, स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
एमपी में कोविड
कोरोना के लक्षण
- बुखार या कंपकंपी
- खांसी और गले में खराश
- बंद या बहती नाक
- सिरदर्द और थकान
- शरीर में दर्द
- स्वाद और गंध की कमी (कम आम)
- कभी-कभी मितली या दस्त
- वैक्सीनेटेड लोगों में ये लक्षण हल्के हो सकते हैं, लेकिन बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
बचाव के उपाय
- सार्वजनिक स्थानों पर मास्क ज़रूर पहनें
- लक्षण महसूस होने पर घर पर रहें
- बूस्टर डोज सहित समय पर वैक्सीन लें
- बार-बार साबुन या सैनिटाइज़र से हाथ धोएं
- संक्रमण की पुष्टि पर तुरंत अलग हो जाएं
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava