उपराष्ट्रपति धनखड़ आज करेंगे कृषि समागम का उद्घाटन, सीएम मोहन यादव रहेंगे मौजूद, जानें पूरा कार्यक्रम
MP News:उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज 26 मई 2025 को एमपी के नरसिंहपुर जिले में आयोजित कृषि उद्योग समागम 2025 में शामिल होंगे। इसका शुभारंभ उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे। जहां मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राज्यपाल मंगूभाई पटेल भी मौजूद रहेंगे। यह आयोजन 26 से 28 मई तक चलेगा। इसके अलावा सीएम के कई कार्यक्रम जबलपुर में भी हैं।
नरसिंहपुर में होगा नवाचारों का संगम
CM मोहन यादव करेंगे शुगर इंडस्ट्री निवेशकों से संवाद
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस समागम में गन्ना उत्पादक किसानों के हित में शुगर इंडस्ट्री निवेशकों से संवाद करेंगे। इस दौरान वे शुगर इंडस्ट्री की स्थापना और शासन की प्रोत्साहन नीतियों पर चर्चा करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया जाएगा।
जबलपुर में भी रहेंगे मुख्यमंत्री
नरसिंहपुर से कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव (cm mohan yadav) दोपहर 3:55 बजे जबलपुर पहुंचेंगे। यहां वे राइट टाउन स्थित लिज्जत पापड़ यूनिट में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे वीरांगना रानी दुर्गावती हॉस्पिटल का निरीक्षण करेंगे।
रात को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की करेंगे समीक्षा
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 7 बजे भोपाल लौटेंगे और रात्रि 9 बजे वीसी के माध्यम से लोकमाता देवी अहिल्याबाई महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। यह सम्मेलन 31 मई 2025 को भोपाल में आयोजित होगा।
यह भी पढ़ें...मनोहरलाल धाकड़ के बाद अब एक और बीजेपी नेता का वीडियो वायरल, महिला कार्यकर्ता संग...
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
| समय | कार्यक्रम विवरण |
|---|---|
| 10:05 – 10:20 सुबह | स्टेट हैंगर भोपाल आगमन |
| 10:25 – 11:15 सुबह: | भोपाल से हेलीपैड नरसिंहपुर प्रस्थान |
| 12:05 दोपहर | उपराष्ट्रपति का नरसिंहपुर हेलीपैड पर स्वागत |
| 12:30 – 02:15 दोपहर | कृषि उद्योग समागम, हितलाभ वितरण, लोकार्पण/भूमिपूजन |
| 02:25 दोपहर | उपराष्ट्रपति का प्रस्थान |
| 03:15 – 03:55 दोपहर | नरसिंहपुर से जबलपुर हेलीपैड आगमन |
| 04:00 – 04:10 शाम | विराट हॉस्पिटल कार्यक्रम स्थल आगमन |
| 04:45 – 05:00 शाम | लिज्जत पापड़ यूनिट कार्यक्रम |
| 05:30 – 05:45 शाम | वीरांगना रानी दुर्गावती हॉस्पिटल |
| 06:05 – 06:25 शाम | जबलपुर एयरपोर्ट आगमन |
| 06:30 – 07:05 शाम | जबलपुर से भोपाल वापसी |
| 07:20 – 07:50 शाम | निवास आगमन |
| 09:00 रात | महिला सशक्तिकरण सम्मेलन की VC समीक्षा |
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧