सर संघचालक केएस सुदर्शन भी आपातकाल में इंदौर जेल में रहे, कांग्रेस ने अपने ही नेताओं को करा दिया था जेल में बंद

Sanjay Gupta | Jun 25, 2025, 12:15 IST
ks-sudreshan-indore-jail-congress-leaders-imposition-of-emergency
आपातकाल को भारतीय इतिहास का एक काला अध्याय माना जाता है, जिसे 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के आदेश पर लागू किया गया था।

देश में आपातकाल को काले अध्याय के रूप में जाना जाता है। तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी के समय 25 जून 1975 को यह देश में लगाया गया था। इसके बाद पूरे देश भर में आंदोलनकारियों की गिरफ्तारियां हुई। इस दौरान इंदौर में भी 500 से ज्यादा नेता गिरफ्तार हुए। यह करीब 6 माह तक जेल में रहे। इस आंदोलन से बाहर आने के बाद जनता के बीच में इनकी और साख बढ़ी। इसमें एक प्रमुख नाम राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख रहे केएस सुदर्शन का भी है (इनका साल 2012 में निधन हो गया)। यह भी इंदौर जेल में बंद रहे।



सुदर्शन जेल में लगाते थे शाखाएं

खबर यह भी...आपातकाल में वाजपेयी 18 माह जेल में रहे, राजमाता को तिहाड़ में रखा, सारंग-गौर ने भोपाल में बढ़ाया हौसला



आपातकाल में इंदौर कलेक्टर द्वारा इस तरह से जेल में बंद रखने के आदेश हुए थे



कांग्रेस नेताओं को आपसी रंजिश में भेजा जेल

उधर कांग्रेस में अजीब घटना हुई। तत्कालीन सीएम प्रकाश सेठी और गृहमंत्री सीपी शेखर की कांग्रेस के मुखर नेता महेश जोशी से पटरी नहीं बैठती थी। ऐसे में जोशी की टीम के सभी साथियों को आपातकाल के बहाने जेल पहुंचा दिया। इसमें सुरेश मिंडा, केके मिश्रा, तुलसी सिलावट (जो अब बीजेपी में मंत्री हैं) जैसे सभी नेता भी जेल पहुंचा दिए गए।



खीर-पूड़ी खाई, शांति से समय निकाला

कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा उन दिनों को लेकर बताते हैं कि आराम से दिन गुजरे। खूब बातें होती थीं और फुर्सत में थे तो अलग-अलग तरह का खाना, कभी-कभी खीर-पूड़ी भी बनाते थे और मिल-जुलकर खाते थे। सभी के अपने-अपने गुट बन गए थे। वह दिन भर बातें करते और संगीत चलता रहता।



30 हजार महीने की पेंशन

आपातकाल में बंद मीसा बंदियों को शासन की ओर से पेंशन दी जाती है। इन नेताओं को भी हर माह 30 हजार रुपए की पेंशन मिलती है और यह मीसा बंदी के रूप में भी रजिस्टर्ड हैं।



आज बीजेपी कर रही इंदौर में आयोजन

इस काले अध्याय को लेकर बीजेपी इंदौर में बड़ा आयोजन कर रही है। यह ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में शाम चार बजे से होगा। इसमें मुख्य वक्ता बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी हैं और सीएम डॉ. मोहन यादव भी रहेंगे। पूर्व मंत्री अजय विश्नोई कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें



📢🔃 🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



thesootr links



आपातकाल 1975 | आपातकाल और मध्यप्रदेश | MP News | RSS | Indore News | मंत्री तुलसी सिलावट | CONGRESS | Emergency in Indiaआपातकाल और मध्यप्रदेश



Tags:
  • MP News
  • Indore News
  • CONGRESS
  • RSS
  • बीजेपी
  • इंदिरा गांधी
  • मंत्री तुलसी सिलावट
  • सुंदरलाल पटवा
  • Emergency
  • आपातकाल
  • महेंद्र हार्डिया
  • Emergency in India
  • आपातकाल 1975
  • आपातकाल और  मध्यप्रदेश