बिजली गुल हुई तो भड़के कांग्रेस नेता कुणाल चौधरी, बोले- जब भी मैं भाषण देता हूं, आप लाइट काट देते हो
News in Short
शाजापुर में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन हुआ।
कुणाल चौधरी ने बिजली कटने पर अधिकारियों को धमकी दी।
चौधरी ने किसानों से जबरन वसूली का आरोप लगाया।
किसान प्रदर्शन पर पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया।
चौधरी ने 2023 में बीजेपी से हार का सामना किया।
News in Detail
मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा के खोखरा कला गांव में कांग्रेस का प्रदर्शन हुआ। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक कुणाल चौधरी मंच से भाषण दे रहे थे। इस दौरान बिजली कट गई। माइक बंद होते ही चौधरी का गुस्सा बढ़ गया। उन्होंने मंच से बिजली विभाग के अधिकारियों को चेतावनी दी।
बिजली विभाग पर हमला
बिजली कटने पर कुणाल चौधरी ने शुजालपुर उपसंभाग के डिविजनल इंजीनियर (DE) बीएल गुजराती को फोन कर धमकी दी। उन्होंने गुस्से में कहा, जब भी मैं भाषण देता हूं, आप लाइट काट देते हो। यह जेई को मुर्गा बना दूंगा। आप लोग लुटेरे और डकैत हो गए हो, वसूली गैंग बन गए हो।
किसानों से जबरन वसूली का आरोप
चौधरी ने सरकार पर किसानों से जबरन वसूली का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनका गेहूं नहीं खरीदा जा रहा है। चौधरी ने दावा किया कि जब किसान शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं, तो उनकी आवाज दबाने के लिए बिजली काटी जा रही है। उन्होंने बिजली विभाग को वसूली करने वाली एजेंसी बताया।
शाजापुर में किसानों के मुद्दे पर आक्रोश बढ़ा हुआ है। हाल ही में, शुजालपुर में युवक कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। भारतीय किसान संघ ने तहसील मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। अब ब्लॉक कांग्रेस भी विभिन्न ब्लॉक स्तरों पर धरने दे रही है, ताकि सरकार पर दबाव डाला जा सके।
कुणाल को 2023 में मिली थी हार
कुणाल चौधरी इस समय महाराष्ट्र कांग्रेस कमेटी में सेक्रेटरी हैं। उन्होंने 2018 में कालापीपल विधानसभा से चुनाव जीता था। 2023 में बीजेपी की लहर के कारण वह बीजेपी के घनश्याम चंद्रवंशी से हार गए।
इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख ने कहा- नहीं कहेंगी वंदे मातरम, निकाला गया बाहर
इंदौर नगर निगम बजट सत्र: कांग्रेस पार्षद ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को बोला गद्दार