लाड़ली बहना योजना : इस तारीख को आएगी 32वीं किस्त
5 पॉइंट्स में समझें पूरी स्टोरी
👉मध्य प्रदेश सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी।
👉इसका उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उनके अधिकारों को मजबूती देना है।
👉इस योजना के तहत हर महीने 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं को 1500 रुपए दिए जा रहे हैं।
👉दिसंबर 2025 तक 31 किस्तें जारी हो चुकी हैं, और 32वीं किस्त जनवरी 2026 से पहले जारी हो सकती है।
👉योजना का लाभ 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाओं को मिलेगा, जिनकी सालाना आय 2.5 लाख रुपए से कम है।
Ladli Bahna Yojana महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस योजना के तहत 1 करोड़ 26 लाख महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह दिए जा रहे हैं। यह राशि हर साल 18000 रुपए होती है। किस्तें हर महीने की 10 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती हैं। दिसंबर 2025 तक इस योजना की 31 किस्तें जारी हो चुकी हैं। वहीं खबर है कि 32वीं किस्त की राशि 15 जनवरी 2026 से पहले जारी हो सकती है। हालांकि, महिला एवं बाल विकास विभाग ने अभी तक कोई आधिकारिक तारीख नहीं दी है।
राशि जारी होने की आधिकारिक घोषणा नहीं
इस योजना के तहत राशि हर महीने की 1 से 15 तारीख के बीच जारी की जाती है। इसलिए, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अगली (32वीं) किस्त 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच कभी भी जारी की जा सकती है। हालांकि, राशि जारी होने की सही तारीख की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि जिन महिलाओं या उनके परिवारों की सालाना आय 2.5 लाख से अधिक है, उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। यदि परिवार का कोई सदस्य आयकर देता है, तो भी वे योजना से बाहर होंगे।
ये भी पढ़ें...लाड़ली बहना के लिए खुशखबरी, अब मिलेंगे 1750 रुपए!
किसे मिलेगा योजना का लाभ
मध्यप्रदेश की स्थानीय निवासी महिलाओं को योजना का लाभ मिलेगा। इसमें विवाहित महिला के साथ निर्धन, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं भी शामिल हैं। 21 से 60 वर्ष तक की आयु की महिलाएं पात्र हैं।
इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ
जो महिला या उसका परिवार स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो या आयकरदाता हो, वह पात्र नहीं होगी। जिनके पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो, वे भी योजना से बाहर होंगे। जिनके परिवार के पास चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) हो, उन्हें भी लाभ नहीं मिलेगा। यदि परिवार का कोई सदस्य सरकारी विभाग या निगम में नियमित, संविदा कर्मी हो या पेंशन प्राप्त करता हो, तो वे भी योजना से बाहर होंगे।
कब शुरू हुई लाड़ली बहना योजना
मध्य प्रदेश सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना शुरू की थी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, परिवार में उनके निर्णय अधिकार को मजबूत करना और स्वास्थ्य व पोषण में सुधार सुनिश्चित करना है।
पहली किस्त 10 जून 2023 को जारी की गई थी। शुरुआत में 1000 रुपए प्रति माह की आर्थिक सहायता दी गई थी, जिसे अक्टूबर 2023 में बढ़ाकर 1,250 रुपए कर दिया गया। नवंबर 2023 से इसे फिर से 250 रुपए बढ़ाया गया।
इसके अलावा, अगस्त 2023, 2024 और 2025 में रक्षाबंधन के अवसर पर 250 रुपए की विशेष सहायता राशि भी प्रदान की गई।
वर्तमान में सामान्य महिलाओं को 1500 रुपए प्रति माह और सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 900 रुपए प्रति माह मिल रहे हैं। योजना की शुरुआत से दिसंबर 2025 तक लगभग 48,632 करोड़ रुपए महिलाओं के खातों में भेजे जा चुके हैं।