क्या है अटल पेंशन योजना जिससे लाड़ली बहनों को जोड़ेगी मोहन सरकार, ऐसे मिलेगा लाभ

Raj Singh | Mar 14, 2025, 09:00 IST
ATAL PENSION
मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 का बजट पेश करते हुए लाड़ली बहना योजना को एक नया रूप दिया है। इस बजट को वित्त मंत्री और एमपी के डिप्टी सीएम, जगदीश देवड़ा ने प्रस्तुत किया।

मध्य प्रदेश सरकार ने 2025 का बजट पेश करते हुए लाड़ली बहना योजना को नया रूप दिया है। यह बजट वित्त मंत्री और एमपी के डिप्टी सीएम, जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिसका कुल आकार 4.21 लाख करोड़ रुपए है। इस बजट में महिलाओं, खासकर लाड़ली बहनों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। प्रमुख कदम के रूप में, लाड़ली बहनों को केंद्र की अटल पेंशन योजना से जोड़ा जाएगा, जिससे उनकी सामाजिक सुरक्षा और वित्तीय स्थिरता बढ़ेगी। तो चलिए आपको इस योजना से जुड़े तमाम तरह की जानकारी देते हैं। साथ ही ये भी जानकारी देंगे कि लाड़ली बहना योजना की कौन सी महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।



क्या है अटल पेंशन योजना

योग्यता:

यह योजना 18 से 40 वर्ष के बीच के व्यक्तियों के लिए होता है।


वह व्यक्ति जो करदाता नहीं हैं, वे इस योजना में पंजीकरण कर सकते हैं।



पेंशन राशि:

योजना में हर महीने एक हजार रुपए से 5 हजार रुपए तक की पेंशन मिलती है, जो आपके योगदान पर निर्भर करती है।



ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका:

  • सबसे पहले यहां क्लिक करें और वेबसाइट पर जाएं।
  • अटल पेंशन योजना के टैब पर जाएं और APY रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जारी रखें पर क्लिक करें।
  • फॉर्म भरने के बाद, पेंडिंग रजिस्ट्रेशन में अपनी जानकारी भरें और KYC (Know Your Customer) पूरी करें।
  • इसके बाद एक अंगीकृत नंबर जनरेट होगा।
  • 60 वर्ष की उम्र के बाद आप कितनी पेंशन चाहेंगे, यह चुनें।
  • मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना किस्त कैसे कटेगी, यह विकल्प भी दें।
  • नॉमिनी की जानकारी सही से भरें।
  • प्रक्रिया पूरी करने के बाद, NSDL की वेबसाइट पर डिजाइन टैब पर जाएं।
  • आधार OTP वेरिफिकेशन के बाद, आप अटल पेंशन योजना से जुड़ जाएंगे।

ये भी खबर पढ़ें... लाड़ली बहना योजना में MP से आगे निकले दूसरे राज्य, क्या इस साल मोहन सरकार बढ़ाएगी राशि?



ऑनलाइन आवेदन में उपयोगी जानकारी:

  • आयु प्रमाण पत्र (जन्म प्रमाण पत्र, दसवीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड, आदि)
  • भारतीय नागरिकता का प्रमाण
  • बैंक खाता नंबर और शाखा विवरण
  • APY रजिस्ट्रेशन फॉर्म
  • आधार कार्ड

ऑफलाइन आवेदन:

  • ऑफलाइन आवेदन के लिए आपको बैंक में जाकर फॉर्म भरना होगा।

किसे मिलेगा लाभ ?

आपको बता दें कि, इस योजना का लाभ वहीं लाड़ली बहना ले सकती हैं जिनका उम्र 18 से 40 साल के बीच में हो। यानी इतने साल के उम्र के बीच के ही महिला अटल पेंशन योजना के लिए फॉर्म भर सकती हैं। हालांकि, 60 साल के बाद भी उन्हें इस योजना के जरिए पेंशन मिलता रहेगा। जबकि लाड़ली बहना योजना में ऐसा नहीं है। इस योजना का लाभ21 से 60 साल तक की ही महिलाएं उठा सकती हैं।



thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मुख्यमंत्री सीएम मोहन यादव
  • लाड़ली बहना योजना
  • MP
  • मध्य प्रदेश सरकार
  • अटल पेंशन योजना
  • एमपी का बजट